एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हरियाणा में आज सरकारी दफ्तरों समेत बोर्ड, निगमों में रहेगी छुट्टी, जानिए वजह

चेडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 24 दिसंबर 2024 (मंगलवार) को गुरु ब्रह्मानंद जयंती के मौके पर सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है। यह अहम आदेश हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी द्वारा जारी किया गया है। राज्य सरकार ने इस आदेश की सूचना संबंधित विभागों, सरकारी अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों को भेज दी है। अब इस दिन सभी सरकारी कामकाजी संस्थान बंद रहेंगे और जयंती समारोह के आयोजन की तैयारियां जोर पकड़ेंगी।

PunjabKesari

आदेश के मुताबिक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि इस आदेश का प्रचार-प्रसार सही तरीके से किया जाए ताकि राज्यभर के नागरिकों तक यह जानकारी पहुंचे। यह आदेश सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके कार्यकुशलता और योजनाओं में बदलाव ला सकता है।

Related Articles

Back to top button