हरियाणा
आर्य समाज में यज्ञ, भजन एवं उपदेश कार्यक्रम आज
मुख्य वक्ता आर्य प्रतिनिधि सभा, हरियाणा के मंत्री उमेद सिंह शर्मा होंगे
भिवानी , (ब्यूरो): आर्य समाज, भिवानी के तत्वावधान में अमर शहीद स्वामी श्रद्धानन्द के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर रविवार के प्रात: 10:30 बजे यहां घंटाघर चौक स्थित आर्य समाज में यज्ञ, भजन एवं उपदेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आर्य प्रतिनिधि सभा, हरियाणा के मंत्री उमेद सिंह शर्मा होंगे। भजनोपदेशक महाशय बंशीराम महेन्द्र गढ़ होंगे। आर्य समाज के प्रधान विमलेश आर्य व मंत्री डा.रामफल आर्य ने बताया कि बच्चों को सुसंस्कारित करने के लिए मैकाले की शिक्षा पद्धति को तिलांजलि देते हुए देवनागरी में वैदिक संस्कारित शिक्षा हेतु गुरूकुल पद्धति की स्थापना के स्वामी श्रद्धानन्द पुरोधा थे।