एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

BJP सांसद के बेटे का छेड़छाड़ केस, कोर्ट में पेश हुए चंडीगढ़ पुलिस के 2 इंस्पेक्टर, गवाही कराई दर्ज

साल 2017 में सुर्खियों में बने रहने वाला मामला, जिसमें हरियाणा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस 7 साल पुराने मामले में बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस के 2 इंस्पेक्टर कोर्ट में पेश हुए और उनकी गवाही दर्ज की गई। बता दें इस मामले की सुनवाई चंडीगढ़ के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में जारी है।

चंडीगढ़ पुलिस के दोनों इंस्पेक्टर की पहचान

चंडीगढ़ पुलिस के दोनों इंस्पेक्टर की पहचान ओमप्रकाश और सतनाम सिंह जो अभी रिटायर्ड हो चुके हैं के तौर पर हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश होने के लिए दो महीने पहले समन किए थे। वह दोनों पिछली तारीख पर भी पेश नहीं हुए थे। चंडीगढ़ पुलिस के दोनों इंस्पेक्टर की गवाही होने के बाद अब अगली तारीख पर बचाव पक्ष के वकील इनका एग्जामिनेशन करेंगे।  बता दें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके साथ दोस्त आशीष के खिलाफ 7 साल पहले सेक्टर-26 के थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। उस समय पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश और सतनाम सिंह मामले में जांच अधिकारी थे। इसलिए इन दोनों इंस्पेक्टर की गवाही हुई है।

2017 में आईएएस अधिकारी की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार ने उसका पीछा किया और उसकी गाड़ी का रास्ता रोकने की कोशिश की गई। वह अपनी सूझ-बूझ से खुद को बचाने में सफल रही थी। इसके बाद विकास बराला और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में विकास को 5 महीने जेल में रहना पड़ा था, लेकिन आशीष को पहले ही जमानत मिल गई थी। इस मामले में निचली कोर्ट ने विकास की जमानत याचिका को 4 बार खारिज किया था। फिर जनवरी 2018 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से विकास को जमानतत मिली थी।

Related Articles

Back to top button