पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 17 दिसम्बर 2024
इतिहास की 17 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 दिसम्बर 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 10:58 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 24:44 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* गर – 10:58 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* ब्रह्म – 21:10 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 17:27
*🌙चन्द्रोदय-* 19:22
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 18:48 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:38
*🤖राहुकाल-* 14:52 से 16:09
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष बदी द्वितीया 10:58 तक पश्चात् तृतीया शुरु , विघ्नकारक भद्रा 22:32 से , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 10:57 तक , राजयोग , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री मल्लीनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष कृष्ण द्वितीया ) , मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती , श्री हरिदेव जोशी जयन्ती , श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह जयन्ती , श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस , श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस व भूटान का राष्ट्रीय दिवस (ग्यालयोंग डुचेन)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉पौष बदी तृतीया 10:08 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आक्रुश्यमानो नाक्रोशे-*
*मन्युरेव तितिक्षतः ।*
*आक्रोष्टारं निर्दहति –*
*सुकृतं चास्य विन्दति।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-५
*अर्थात्👉*
_दूसरों से गाली सुनकर भी स्वयं उन्हें गाली न दे। (गाली को ) सहन करने वाले का रोका हुआ क्रोध ही गाली देने वाले को जला डालता है और उसके पुण्य को भी ले लेता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 दिसम्बर 2024 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक / कार्यालय क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह , सुविधा व आशीर्वाद मिलेगा। आपको भी व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटी पार्टी का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में भी लाभ रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा । परिजनों का सहयोग मिलेगा । संबंधो में मधुरता लाने का प्रयास करें । गलतफहमियां आज परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को न लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा चिंता न करें। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है । परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके लिए विशेष रहेगा । धन को लेकर चिंता न करें बल्कि धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं अन्य सब सही होगा । कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा व भरपूर सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना आप जैसे बुद्धि जीवी का काम नहीं। परिजनों के साथ बाहर का भोजन खाएंगे। सेहत बढिया रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद न आने दें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने सही नहीं होती ध्यान रहे । आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देना उचित नहीं । धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च हो सकता है। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्रादि को समय और प्यार दें । खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्जादि के कारण परेशानी होने की संभावना है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें । कार्यो में लापरवाही भी अधिक न करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें । व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी । कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1398 – मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया। लूटपाट और कत्लेआम से दहली दिल्ली।
1715 – सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया (पकडा गया , ऐसा भी वर्णन है )।
1777 – फ्रांस ने अमेरिका में ब्रिटिश उपनिवेशों की आजादी को मान्यता दी।
1779 – मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
1797 – नेपोलियन ने टॉलन को सुरक्षित करने के लिए फोर्ट एल’एइगुइललेट के खिलाफ एक सफल फ्रेंच चार्ज किया।
1891 – ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय फिलाडेल्फिया में कला, विज्ञान और उद्योग के ड्रेक्सेल संस्थान के रूप में उद्घाटन किया गया।
1903 – राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था। 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
1907 – उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1914 – पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
1914 – तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
1925 – तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1929 – महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।
1931 – भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
1933 – भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1971 – भारत-पाक युद्ध समाप्त।
1996 – नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।
1998 – अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
2000 – भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू।
2000 – नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2002 – तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
2005 – भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2008- शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2008 – केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।
2009 – लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
2014 – अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।
2019 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ को मृत्युदंड की सज़ा सुनाई गई।
2019 – ब्रह्मोस मिसाइल के आर्मी वर्जन का ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज में परीक्षण हुआ।
2019 – चीन ने अपना दूसरा विमानवाहक पोत नौसेना में शामिल किया।
2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच लगभग 55 वर्ष बाद चिलाहाटी – हल्दीबाड़ी रेल लाइन फिर शुरू हुई व भारत – बांग्लादेश आभासी शिखर सम्मेलन के बाद सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2020 – इसरो ने नये संचार उपग्रह सी. एम. एस. – 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2020 – भारत के योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान किया गया।
2021 – भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ से सम्मानित किया।
2021 – भारत और वियतनाम ने डाक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए “आशय पत्र” व समुद्र विज्ञान तथा पारिस्थितिकी में वैज्ञानिक तथा तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2021 – तमिलनाडु सरकार ने “तमिल थाई वाज़थु” को राज्य गीत (state song) के रूप में घोषित किया।
2022 – अमेरिका के टेक्सास राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके आए जो इतिहास के सबसे जोरदार भूकंप के झटकों में से एक थे।
2022 – भारत ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का चैंपियन बना , लगातार तीसरी बार उठाया खिताब।
2023 – महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट से नौ लोगों की मृत्यु हुई।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सूरत हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
2023 – आर्मी हॉस्पिटल (R&R) ने पहली बार दुर्लभ प्राथमिक प्रतिरक्षा क्षमता विकार से पीड़ित सात साल के बच्चे का सफलतापूर्वक जीवन रक्षक बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया।
2023 – कुवैत के अमीर महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर उनके सम्मान में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा हुई।
*17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1556 – रहीम – बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि।
1869 – सखाराम गणेश देउसकर – क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार थे।
1903 – लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे।
1905 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।
1921 – हरिदेव जोशी एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके (1920 का भी वर्णन)।
1930 – वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।
1955 – जगदीश शिवप्पा शेट्टार – भारत के कर्नाटक राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1972 – जॉन अब्राहम – भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
*17 दिसंबर को हुए निधन👉*
1645 – नूरजहां – मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी।
1927 – राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1959 – भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
2010 – सुरेन्द्र मोहन – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता एवं समाजवादी विचारक थे।
2012 – बाल केशव ठाकरे भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होने शिव सेना के नाम से एक प्रखर हिन्दू राष्ट्रवादी दल का गठन किया।
2019 – मराठी व हिंदी सिनेमा और रंगमंच के प्रख्यात कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का निधन।
2019 – मोहन बागान के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गीतानाथ गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 – उस्ताद इकबाल अहमद खान दिल्ली घराने के एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे।
2020 – सत्यदेव सिंह – पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।
2021 – पूर्व केंद्रीय मंत्री आर एल जलप्पा का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी शास्त्रीय टिम्पैनिस्ट और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता एलायने जोन्स (94) का निधन हुआ।
*17 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री मल्लीनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष कृष्ण द्वितीया)।
🔅 मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती।
🔅 श्री हरिदेव जोशी जयन्ती।
🔅 श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह जयन्ती।
🔅 श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस।
🔅 श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस।
🔅 भूटान का राष्ट्रीय दिवस (ग्यालयोंग डुचेन)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*