पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 14 दिसम्बर 2024
इतिहास की 14 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 दिसम्बर 2024*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 17:00 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 27:55 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* वणिज – 17:00 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्ध – 08:26 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 07:05
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 16:15
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 09:40 से 10:58
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 17:00 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , शिव चतुर्दशी व्रत (निराहार) , पिशाचमोचन चतुर्दशी श्राद्ध , श्री कपर्दीश्वर यात्रा /दर्शन / पूजन ( काशी ) , श्री विमलतीर्थ यात्रा , सर्वदोषनाशक रवियोग 05:48 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से27:55 तक , विघ्नकारक भद्रा 16:59 से 27:48 तक , श्री सत्यनारायण व्रत , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री विद्या जयन्ती , श्री दत्तात्रेय जयन्ती , श्री दत्त जयन्ती , श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती , भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी) , श्री संजय गांधी जयन्ती , श्री रणवीर राजकपूर जयन्ती , फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ( परमवीर चक्र सम्मानित ) बलिदान दिवस , राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय वानर दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी पूर्णिमा 14:33 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दानादि की मृगशिरानक्षत्रयुता अग्रहायणी पूर्णिमा व्रत व पुण्य (पुण्यकाल सूर्योदय से 14:32 तक ) , सूर्य की धनु संक्रान्ति एवं सूर्य मूल नक्षत्र में 22:11 पर (पुण्यकाल 15:47 से सूर्यास्त तक , दीप – वस्त्र दान , गोदावरी स्नान) , द्वात्रिंशी (बत्तीसी पूर्णिमा) , धनु खर (मल) मासारंभ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वस्त्राभरणदातारो*
*भक्तपानान्नन्दास्तथा।*
*कुटुम्बानां च दातारः*
*पुरुषाः स्वर्गगामिनः।।*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व २३
*अर्थात् 👉*
_जो वस्त्र, आभूषण, भोजन, पानी तथा अन्न दान करते हैं एवं दूसरों के कुटुम्ब की वृद्धि में सहायक होते हैं, वे पुरुष स्वर्गलोक में जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 दिसम्बर 2024 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1287 – उत्तर पश्चिमी नीदरलैंड में सेंट लूसिया की बाढ़ के दौरान 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
1702 – जॉन चर्चिल को मार्लबोरो का राजा बनाया गया।
1708 – प्रॉसपर जॉयोट का ‘इलेक्ट्रा’ का पेरिस में प्रीमियर शुरू किया गया।
1782 – चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना को ब्रिटिशों द्वारा खाली किया गया।
1788 – स्पेन के राजा चार्ल्स तृतीय की मृत्यु हो गई है और उनका बेटा चार्ल्स चतुर्थ उसका उत्तराधिकारी बना।
1805 – ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की।
1819 – अलाबामा अमेरिका का 22वां राज्य बना। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1896 – ग्लासगो सबवे तीसरा सबसे पुराना भूमिगत मेट्रो दुनिया खोला गया।
1901 – महात्मा गांधी पोरबंदर के रास्ते राजकोट तक पहुँचे।
1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
1911 – नॉर्वे के खोजकर्ता रोअल्ड एमन्डसन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1918 – ब्रिटेन की महिलाओं ने पहली बार आम चुनावों में मतदान किया।
1920 – पंजाब में अकाली दल की स्थापना हुई।
1921 – एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स’ की उपाधि से विभूषित किया।
1927 – इराक को ब्रिटेन से आजादी मिली। हालांकि ब्रिटिस सेना वहां बनी रही।
1944 – अमेरिकी संसद ने देश की सेना में जनरल का पद सृजित करने की मंजूरी दी।
1946 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने न्यूयॉर्क में मुख्यालय बनाने के पक्ष में मतदान किया।
1960 – आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की स्थापना की गई।
1960 – आॅस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा। यह टेस्ट इतिहास का पहला टाई मुकाबला था।
1981 – ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाड़ियों को अपने अधिकार में कर लिया।
1982 – ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997 – ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 – 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 – जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2002 – पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
2003 – अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।
2003 – मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ हुई।
2008 – भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
2019 – दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका के डेनमान ग्लेशियर में दुनिया की सबसे गहरी जगह खोजी गयी।
2019 – सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर अल बशीर को धनशोधन और भ्रष्टाचार मामले में खारतुम की एक अदालत ने दो वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई।
2019 – जमैका की टोनी एन सिंह चुनी गईं मिस वर्ल्ड 2019, भारत की सुमन राव तीसरे नंबर पर रही।
2020 – जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोविड-19 को लेकर आयोजित की जाने वाली बैठक की अध्यक्षता की।
2020 – मेसर्स गार्डेन रिज शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता में बना प्रोजेक्ट 17ए के तीन जहाजों में एक हिमगिरि लॉन्च किया गया।
2021 – भारतीय मूल की लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल (Chanel) ने लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) नियुक्त किया।
2021 – यूएई ने एक जनवरी से साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह करने की घोषणा की। साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह होने के बाद यूएई दुनिया का ऐसा पहला देश बन जाएगा।
2021 – चाबहार बंदरगाह के संयुक्त उपयोग को लेकर भारत, ईरान और उज्बेकिस्तान ने वार्ता की।
2022 – राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।
2023 – पुणे के एस.पी. कॉलेज में कुल तीन हजार 66 अभिभावकों ने अपने बच्चों को कहानियां पढकर सुनाई और एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
2023 – भारतीय नौसेना के पोत तारमुगली की नियुक्ति की।
*14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1546 – डेनमार्क के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और गणितज्ञ टैको ब्राहे (tycho brahe) का जन्म हुआ।
1864 – जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1910 – उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।
1918 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
1922 – निकोले बासोव, नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी(कन्फर्म नहीं)।
1924 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ।
1931 – जॉन एलिया उर्दू के एक महान शायर।
1934 -श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1936 – विश्वजीत चटर्जी – भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1946 – संजय गाँधी – भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।
1953 – विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी व कोमेन्ट्रेटर।
1980 – जूही परमार – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1984 – दिव्यांका त्रिपाठी दहिया – एक टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री।
2000 – दीक्षा डागर – एक भारतीय पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं, जो बधिर भी हैं।
*14 दिसंबर को हुए निधन👉*
1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1966 – शैलेन्द्र- गीतकार ।
1971 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2018 – तुलसी रामसे – हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता – निर्देशक थे।
2019 – सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन।
2020 – एरिक वाल्टर “फ्रिट्ज़ी” फ्रीमैन ओएएम एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे।
2020 – हिंद केसरी पहलवान श्रीपति खांचनाले (86) का निधन हुआ।
2021 – जमैकन बासिस्ट फ़िल चेन (75) का निधन हुआ।
2022 – जर्मन कवि वूल्फ़ कर्स्टन (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज मैकगिनिस (73) का निधन हुआ।
*14 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री विद्या जयन्ती।
🔅 श्री दत्तात्रेय जयन्ती।
🔅 श्री दत्त जयन्ती।
🔅 श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती।
🔅 भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी)।
🔅 श्री संजय गांधी जयन्ती।
🔅 श्री रणवीर राजकपूर जयन्ती।
🔅 फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ( परमवीर चक्र सम्मानित ) बलिदान दिवस।
🔅 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वानर दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*