राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 दिसम्बर 2024

इतिहास की 02 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 दिसम्बर 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 12:45 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 15:46 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* बव.- 12:45 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* धृति – 15:59 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:57
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 07:58
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 15:46 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:49 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 08:15 से 09:34
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉मार्गशीर्ष सुदी प्रतिपदा 12:45 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रारम्भ , रुद्रव्रत /पीड़िया व्रत (आधी रात बाद पीड़िया का नदी या तालाब में विसर्जन ) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में 19:09 पर  शुक्र मकर राशि में 11:57 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री मार्तंड भैरव षड्रात्रोत्सवारंभ , चंद्रदर्शन (कल भी) , भगवान श्री पुष्पदन्त जी जन्म / तप कल्याणक ( जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा ) , अब्दुल रहमान अंतुले स्मृति दिवस , राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी द्वितीया 13:11 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:42 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निश्चित्य  यः   प्रक्रमते*
*नान्तर्वसति  कर्मणः ।*
*अवन्ध्यकालो वश्यात्मा*
*स वै पण्डित उच्यते ॥*
*भावार्थ👉*
_जो व्यक्ति किसी भी कार्य-व्यवहार को निश्चयपूर्वक आरंभ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को बरबाद नहीं करता तथा अपने मन को नियंत्रण में रखता है, वही ज्ञानी है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 दिसम्बर 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा व अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है । लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा व धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप खुशनुमा रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विरोधी पक्ष ईर्ष्या सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । थौड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा ।  वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घर में हल्का तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1730 – कोले सिब्बर को जॉर्ज द्वितीय के तहत ब्रिटिश कवि पुरस्कार विजेता नियुक्त किया गया।
1751 – भारत में आर्नी की लड़ाई (दूसरा कर्नाटक युद्ध): रॉबर्ट क्लाईव के तहत एक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की अगुवाई वाली सेना अर्चना पर राणा साहिब की कमान के तहत एक बहुत बड़ी फ्रैंको-भारतीय सेना को हरा दिया।
1792 – जॉर्ज वॉशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।
1796 – बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1804 – नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1818 – इलिनोइस को 21 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1828 – एंड्रयू जैक्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के 7वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एंड्रयू जैक्सन फिर से अमेरिका के निर्वाचित हुए।
1834 – ज़ोलवेरिन जर्मनी में पहली बार नियमित जनगणना की स्थापना की गयी, उस समय जर्मनी की जनसंख्या 23,478,120 थी।
1848 – फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
1911 – जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
1942 – पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
1971 – संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1976 – फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1982 – स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1989 – विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1995 – बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
1999 – भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2002 – प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ ‘विडस्टार’ से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
2003 – हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।
2005 – पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
2006 – फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
2007 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2008 – पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
2019 – बुर्किना फ़ासो में हथियारबंद लोगों ने एक गिरजाघर के अंदर गोलीबारी करके कम से कम 14 लोगों की हत्‍या कर दी।
2019 – राज्यसभा की मंजूरी से संसद में इलेक्ट्रोनिक सिगरेट निषेध विधेयक-2019 पारित।
2019 – बिहार के मुजफ्फरपुर की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप ने नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया।
2020 – भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।
2020 – ब्रिटेन कोविड-19 वैक्सीन के टीके को मंजूरी देने वाला पहला पश्चिमी देश बना।
2020 – भारत और रूस ने मास्को में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
2021 – SpaceX ने ब्लैकस्काई और स्टारलिंक उपग्रहों को ले जाने वाला रॉकेट लॉन्च किया।
2022 – विश्व बैंक ने बांग्लादेश को पर्यावरण प्रबंधन में 25 करोड़ डॉलर की सहायता देने को मंजूरी दी।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के ईओएस-06 उपग्रह से भेजी गई तस्वीरें साझा की।
2023 – फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पार्टी प्रमुख पद से हटाया गया।
2023 – उत्तरी पाकिस्तान के एक बस में हुई गोलीबारी से 8 लोगों की मौत व 26 घायल हुए।
2023 – भारत कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन की कार्यकारी समिति में शामिल हुआ।

*2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1855 – एन.जी. चन्दावरकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1886 – बाबा राघवदास – उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत थे (12 दिसंबर का भी वर्णन मिलता है)।
1901 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
1912 – बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।
1937 – मनोहर जोशी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1939 – अचला नागर, प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका।
1953 – ओम सिंह रावत – पूर्व 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त।
1960 – जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के अध्यक्ष बने थे।
1963 – शिवा अय्यदुरई – प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।
1988 – फैसल अली डार – मार्शल आर्ट प्रशिक्षक।

*2 दिसंबर को हुए निधन👉*

1918 – गुरुदास बनर्जी – भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री।
1969 – क्लिमेंट वोरोशिलोव – सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।
1996 – मर्री चेन्ना रेड्डी – प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य।
2012 – प्रीति गांगुली – हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
2014 – देवेन वर्मा – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
2014 – ए आर अंतुले – भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री।
2019 – हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शैली मॉरिसन का हाल ही में निधन हो गया।
2020 – प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि, पत्रकार और देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन का 74 की उम्र में निधन हुआ।
2020 – पाकिस्तान के पूर्व पीएम जफरुल्लाह जमाली का निधन हुआ।
2020 – रैफर लुईस जॉनसन – एक अमेरिकी डिकैथलीट और फिल्म अभिनेता थे।
2022 – ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेत्री झरना दास (77) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय राजनेता, तमिलनाडु विधानसभा सदस्य ए. दीवानायगम (88) का निधन हुआ।
2023 – नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एमेरिटस वेंकटरमणि लक्ष्मीबाई (78) का निधन हुआ।

*2 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री मार्तंड भैरव षड्रात्रोत्सवारंभ।
🔅 भगवान श्री पुष्पदन्त जी जन्म / तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा)।
🔅 अब्दुल रहमान अंतुले स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button