राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 01 दिसम्बर 2024

इतिहास की 01 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 दिसम्बर 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 11:52 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 14:24 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* नाग – 11:52 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* सुकर्मा – 16:32 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:56
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 06:58
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:49 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 16:05 से 17:23
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*🔅 आज रविवार को 👉🏻 मार्गशीर्ष बदी अमावस्या 11:52 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , दिसम्बर माह प्रारम्भ , स्नान – दानादि की देवकार्य अमावस्या , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:24 से , रुद्रव्रत – पीडिया – प्रदोषकाल , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , कुंभलगढ़ महोत्सव प्रारम्भ (3दिन) , श्री काका कालेलकर जयन्ती , राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती , श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती , श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती , मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती , श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस , सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 ) , नागालैंड स्थापना दिवस , आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस ( 78वां) , विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO) , भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक , कन्फर्म नहीं ) व स्वदेशी आस्था दिवस (अरुणाचल)।*
*_🔅कल सोमवार को 👉मार्गशीर्ष सुदी प्रतिपदा 12:45 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न  दुर्जन :  साधुदशामुपैति*
*बहुप्रकारैरपि  शिक्ष्यमाण:।*
*आमूलसिक्त: पयसा घृतेन*
*न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।*
*भावार्थ👉*
_जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 दिसम्बर 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1640 – स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
1933 – काेलकाता अौर ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
1947 – आकाशवाणी जम्मू की स्थापना हुई।
1959 – अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1959 – बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 – नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 – सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
1974 – वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 – अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976 – बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 – अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
1988 – पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
1988 – बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
1991 – एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।
1992 – दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 – चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
2006 – नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 – चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 – भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।
2019 – भारत हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश बना।
2019 – अमरीका में विमान दुर्घटना में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत।
2019 – फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान – कम्मूरी के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
2020 – भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी शिप वर्जन का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया।
2020 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 के 26वें संस्करण की घोषणा करने के लिए कर्टन रेजर का आयोजन किया।
2020 – एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने मेघालय के बिजली वितरण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 132.8 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।
2021 – मंगोलिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।
2022 – भारत ने एक वर्ष के लिए औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की , साथ ही बांग्‍लादेश भी आमंत्रित राष्‍ट्र बन गया।
2022 – 23वां हॉर्नबिल फेस्टिवल 2022 नागा हेरिटेज विलेज किसामा में (1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक) शुरू हुआ।
2022 – इंडोनेशिया के बाली में वर्ल्ड एस्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हुई।
2023 – एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) का पदभार संभाला।
2023 – एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा ने भारतीय वायुसेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी का पदभार संभाला।
2023 – फिलीपींस ने विवादित दक्षिण चीन सागर के एक सुदूर द्वीप पर नया निगरानी अड्डा खोला।
2023 – रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने बेलारूस रेड क्रॉस को निलंबित किया।
2023 – दक्षिण कोरिया ने अपना पहला सैन्य टोही उपग्रह कैलिफोर्निया , अमेरिका के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च किया।
2023 – संयुक्त राष्ट्र ने सोमाली सेना पर से हथियार प्रतिबंध हटाया।

*1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1699 – रफ़ीउद्दाराजात – दसवाँ मुग़ल बादशाह था।
1878 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1885 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1886 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1894 – भीम सेन सच्चर – स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1896 – जॉर्जी कॉन्स्टेंटिनोविच ज़ुकोव – सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ
के रक्षा मंत्री।
1903 – अनंता सिंह – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1924 – मेजर शैतान सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1931 – गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।
1939 – हेमानन्द बिश्वाल – उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1942 – जगदीश मुखी – असम व मिजोरम के राज्यपाल रहे।
1954 – मेधा पाटकर – प्रसिद्ध समाज सेविका।
1954 – राकेश बेदी – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1959 – आनंदन शिवमणि – शिवमणि के नाम से लोकप्रिय एक भारतीय तालवादक।
1992 – भावना कंठ पहली महिला सेनानी पायलट।

*1 दिसंबर को हुए निधन👉*

1974 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1980 – केंगल हनुमंतैया – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1985 – दादा धर्माधिकारी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1990 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
2008 – बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हुआ।
2009 – शैलेन्द्र कुमार सिंह – अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे।
2015 – जिम लोसकटऑफ – अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।
2017 – आदर्श सेन आनंद – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश थे।
2019 – वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
2020 – अभय गणपतराय भारद्वाज – एक भारतीय अधिवक्ता ‘ राजनेता और राज्य सभा के सदस्य थे।
2021 – प्रयोगात्मक संगीत के अमेरिकी संगीतकार , शिक्षक और संगीत निर्देशक एल्विन लुसिएर (90) का निधन हुआ।
2022 – फ्रांसीसी अभिनेत्री मायलीन डेमनजोट (87) का निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तान के शास्त्रीय गायक , रचनाकार , संगीतकार बदर उज़ ज़मान (83) का निधन हुआ।
2023 – खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे (71) की मौत हुई।

*1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 कुंभलगढ़ महोत्सव प्रारम्भ (3दिन)।
🔅 श्री काका कालेलकर जयन्ती।
🔅 राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती।
🔅 श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती।
🔅 श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती।
🔅 मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती।
🔅 श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस।
🔅 सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 )।
🔅 नागालैंड स्थापना दिवस।
🔅 आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस ( 78वां)।
🔅 विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO)।
🔅 भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक , कन्फर्म नहीं)।
🔅स्वदेशी आस्था दिवस (अरुणाचल)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button