राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 20 नवम्बर 2024

इतिहास की 20 नवम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 नवम्बर 2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 16:51 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 14:50 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* तैतिल – 16:51 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुभ – 13:07 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:48
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 21:41
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 08:47 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:06 से 13:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी पंचमी 16:51 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , बूंदी महोत्सव पूर्ण , दीक्षा दिवस (जैन) , श्री मुकुंदराज महाराज साधु पुण्यतिथि (नागपुर) , श्री पांडुरंगाची यात्रा – मंगरुळ दस्तगीर (अमरावती) , श्री सुविधिनाथ जन्मकल्याणक (मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी , मतभेद) , श्री मायानन्द चैतन्य जयंती  (कन्फर्म नहीं) ,  पहलवान बबीता फौगाट जन्म दिवस , टीपू सुल्तान जयन्ती , अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस , सार्वभौमिक / विश्व बाल दिवस / अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस (यूनिसेफ) / बचपन दिवस (World Children’s Day) व विश्व जीर्ण प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग दिवस / World Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) Day 2024 (3rd Wednesday of November )।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी षष्ठी 17:05 तक पश्चात् सप्तमी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न चोरहार्यं न राजहार्यं न*
*भ्रातृभाज्यं न च भारकारि।*
*व्यये कृते वर्धत एव नित्यं*
*विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्॥*
*अर्थात् 👉*
_विद्या एक ऐसा धन है जिसे न ही कोई चोर चुरा सकता है, न ही राजा छीन सकता है और न ही भाइयों के बीच बंटवारा हो सकता है , यह सदैव खर्च करनें पर बढ़ता है। यह विद्या रूपी धन, सभी धनों से श्रेष्ठ धन है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 नवम्बर 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग सही ढंग से करें। व्यापार – व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशनुमा रहेगा । भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सही रहेगा । बेवजह किसी से विवाद होने से बचें । कोई शुभ खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया आपके साथ रहेगा। काम में मन लगेगा। मन में सकारात्मक संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रह सकती है। जोखिम न उठाएं। अकारण क्रोध व उत्तेजना से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा ।  प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन थौड़ा व्यस्त रहेगा ।  मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सही रहेगा ।  नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सही रहेगा ।  मन धार्मिक अनुष्ठान के प्रति आकर्षित होगा। धन लाभ के योग है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वयं व बच्चों के लिए समय निकाले । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में सहयोगियों से लाभ मिलेगा।  स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य रहेगा ।  रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उत्तम रहेगा । विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बेहतर रहेगा । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य रहेगा । रोजगार बढेगा । मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा लेकिन फालतू खर्च करने से परहेज करें । लाभ के अन्य  अवसर मिल सकते हैं। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी । शुभ समाचार मिल सकता है । दुष्टजन से दूर ही रहे । स्वास्थ्य लाभ वृद्धि होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1719 – स्टॉकहोम ने स्वीडन और हनोवर से शांति समझौता किया।
1815 – नेपोलियन युद्ध 12 साल बाद खत्म हो गया।
1815 – यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1817 – फ्लोरिडा में पहला सेमिनोल युद्ध शुरू हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1829 – रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1864 – सिकंदर II ने न्यायिक सुधार रूसी साम्राज्य से शुरू किया।
1866 – अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।
1917 – यूक्रेन को गणराज्य घोषित किया गया।
1917 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई।
1934 – जॉर्जस थेनिस दूसरी बार बेल्जियम के प्रधान मंत्री बने।
1942 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार जर्मन शहर न्यूरेंबर्ग में 22 नाजी नेताओं के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। उन सभी पर युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए थे।
1945 – जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1949 – इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।
1950 – कोरिया युद्ध में पहली बार अमरीका और चीन की सेनाओं का आमना सामना हुआ।
1954 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “बाल अधिकारों का घोषणा-पत्र” को स्वीकार किया।
1955 – पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1960 – स्वीडन में योरोपीय देशों के 7वें कन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई।
1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 – अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया गया।
1981 – भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया।
1985 – बिल गेट्स ने विंडोज-1 ऑपरेटिंग सिस्टम को बाजार में उतारा।
1989 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “बाल अधिकारों पर अभिसमय” को स्वीकार किया।
1994 – अंगोला सरकार और विद्रोहियों के बीच हुई संधि के बाद 19 वर्षों से चले आ रहे गृह युद्ध का अंत हो गया।
1995 – ब्रिटेन की तत्कालीन राजकुमारी डायना ने पहली बार अपने विवाहेतर संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था।
1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान ‘कोलम्बिया’ फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
1998 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी।
1999 – पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने पहले शेनझेन अंतरिक्ष यान की शुरुआत की।
2002 – अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा ‘प्रेस्टीज तेल टैंकर’ डूबा।
2003 – तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
2007 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
2008- मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया।
2008 – राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली।
2008 – अदन की खाड़ी में अपने  व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा।
2012 – चर्च ऑफ इंग्लैंड ने महिलाओं को पादरी बनाए जाने के विरोध मेंं मत दिया।
2015 – अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।
2016 – प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) शुरू की गई।
2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।
2019 – माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नाडेला को फॉर्च्यून की ‘बिजनेसपर्सन आफ द ईयर’ सूची में शीर्ष स्थान मिला।
2019 – जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बने।
2019 – असम सरकार ने अरुंधति स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के माता-पिता की वधू को 1 तोला सोना मुफ्त दोने की घोषणा की ।
2020 – भारतीय नौसेना (आईएन) द्वारा दो चरणों में आयोजित मालाबार समुद्री अभ्यास के 24वें संस्करण का समापन अरब सागर हुआ।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोते छेरिंग ने संयुक्‍त रूप से ई-रूपे कार्ड के दूसरे चरण की शुरूआत की।
2021 – चीन ने ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से “गाओफेन-11 03” नामक एक नया उपग्रह लॉन्च किया।
2022 – 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की गोवा में शानदार शुरुआत हुई।
2022 – कजाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले गए व नेपाल में नई संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए आज वोट डाले गए।
2022 – फीफा विश्‍व कप दोहा के कतर में शुरू हुआ।
2023 – सोमालिया के अधिकारियों ने कहा भारी बारिश और बाढ़ में 50 लोगों की मौत हुई व 687,235 लोग विस्थापित हुए।
2023 – विशाखापट्टनम में बंदरगाह पर लगी भीषण आग से 40 नाव जलकर खाक हुई ,करोड़ों का नुकसान हुआ।
2023 – विशाखापत्तनम में मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 10 (यार्ड 78) का जलावतरण हुआ।

*20 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1750 – टीपू सुल्तान, मैसूर राज्य का शासक।
2016 – अहमद नदीम कासमी – एक उर्दू भाषा के पाकिस्तानी कवि/ शायर।
1921 – चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार।
1929 – मिलखा सिंह एक भारतीय धावक थे।
1934 – लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय सिंह – असम के राज्यपाल थे।
1936 – शुरहोज़ेलि लिजित्सु – ‘नागा पीपुल्स फ़्रंट’ के राजनीतिक।
1964 – पंकज – भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद।
1970 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर जस्टिन लेंगर का पर्थ में जन्म हुआ था।
1976 – तुषार कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता ।
1989- बबीता फोगाट- एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान ।

*20 नवंबर को हुए निधन👉*

1863 – लॉर्ड एल्गिन प्रथम सन 1862 ई. में लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बनकर आये थे।
1910 – रूस के प्रसिद्ध लेखक लियोन टॉलेस्ट्वाय (leo Tolstoy) का निधन हुआ।
1962 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित डेनमार्क के प्रसिद्ध वैज्ञानिक नील बोहर का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1969 – वायलेट अल्वा एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और राज्य सभा की प्रथम महिला उपाध्यक्ष थी।
1975 – 39 वर्षों तक स्पेन पर शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रैंसिस्को फ्रैंको की मौत हो गई थी।
1984 – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ – प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
1984 – एन. कौल – भारत की पहली लोकसभा और दूसरी लोकसभा में सचिव थे।
2009 – श्याम बहादुर वर्मा – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
2014 – निर्मला ठाकुर – भारत की प्रसिद्ध कवियित्री।
2017 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।
2022 – बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा (24) का बीमारी से निधन हुआ।
2023 – पुएर्तोरिकन बेसबॉल खिलाडी विली हर्नांडेज़ (69) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी सैक्‍सोफ़ोनवादक मार्स विलियम्स (68) का निधन हुआ।

*20 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 बूंदी महोत्सव पूर्ण।
🔅 दीक्षा दिवस (जैन)।
🔅 श्री मुकुंदराज महाराज साधु पुण्यतिथि (नागपुर)।
🔅 श्री पांडुरंगाची यात्रा – मंगरुळ दस्तगीर (अमरावती)।
🔅 श्री सुविधिनाथ जन्मकल्याणक (मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी , मतभेद)।
🔅 श्री मायानन्द चैतन्य जयंती  (कन्फर्म नहीं)।
🔅 पहलवान बबीता फौगाट जन्म दिवस।
🔅 टीपू सुल्तान जयन्ती।
🔅 अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस।
🔅 सार्वभौमिक / विश्व बाल दिवस / अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस (यूनिसेफ) / बचपन दिवस (World Children’s Day)।
🔅 विश्व जीर्ण प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग दिवस / World Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) Day 2024 (3rd Wednesday of November)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button