राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 17 नवम्बर 2024

इतिहास की 17 नवम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 नवम्बर 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 21:08 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 17:22 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* तैतिल – 10:26 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शिव – 20:20 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:45
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 18:33
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 28:31 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 16:06 से 17:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वितीया 21:08 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , द्विपुष्कर योग 17:23 से 21:07 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री सदानंद ब्रह्मचारी महाराज पुण्यतिथि – चांदूरबाजार (अमरावती) , श्री सोनाजी महाराज यात्रा – सोनाळा (बुलढाणा) , पांडुरंग रथयात्रा – धापेवाडा (नागपुर) , श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस , श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस , राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस , श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस , राष्ट्रीय मिर्गी दिवस ( कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है ) व अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा ‘अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस’।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी तृतीया 18:57 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सौभाग्य सुन्दरी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*एकः खलोऽपि यदि*
*नाम भवेत् सभायां*
*मोघीकरोति विदुषां*
*निखिलं  प्रयासम् ।*
*एकापि    पूर्णमुदरं*
*मधुरैः      पदार्थै  –*
*रालोड्य रेचयति हन्त*
*न  मक्षिका  किम्  ?*
*भावार्थ👉*
_उत्तम मधुर पदार्थों से पेट भरा हुआ हो , परन्तु खाने में यदि एक भी मक्खी आ गई तो पेट में उथल पुथल पैदा करके क्या वह सारे पदार्थों को उल्टी द्वारा बाहर नहीं कर देती ? अर्थात् कर देती है। इसी प्रकार से सभा में यदि एक भी दुर्जन आ गया तो वह सज्जनों के सारे परिश्रम को व्यर्थ कर देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 नवम्बर 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1278 – इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
1525 – मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
1558 – महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।
1774 – फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया – सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई)
1810 – एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की।
1811 – चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
1854 – मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना की गयी। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1858 – डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना की गयी।
1869 – मिस्र में, सुएज नहर, लाल सागर के साथ भूमध्य सागर को जोड़ना , एक विस्तृत समारोह में उद्घाटन किया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।  ( जिसको यातायात के लिए खोल दिया गया। )।
1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
1878 – इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास किया।
1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।
1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1939 – नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।
1943 – मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्सआरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी।
1950 – 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।
1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
1970 – सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रतल पर उतरा।
1970 – रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला ।
1982 – इराक़ में सद्दाम हुसैन के अत्याचारी शासन से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति की उच्च परिषद नामक संगठन का गठन हुआ।
1986 – फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई।
1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
1993 – नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया।
1995 – ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
1997 – दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न।
2005 – इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।
2005 – वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।
2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007 – जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये।
2008 – जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया।
2008 – मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा।
2008 – भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया।
2008 – चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
2009 – टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
2012 – मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
2013 – रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
2019 – श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव में गोटाबाया राजपक्ष विजयी।
2019 – उत्तर कोरिया के एतराज के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित किया।
2020 – डॉ. हर्षवर्धन ने सीएसआईआर – सीआईएमएफआर की प्लेटिनम जुबली स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया।
2020 – ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन जापान पहुंचे।
2021 – राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हरियाणा में भिवानी जिले के आदर्श गांव सुई का दौरा किया।
2022 – महाराष्ट्र के बंसी गांव में 18 साल से छोटे बच्चों के लिए मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया।
2022 – शरत कमल ITTF एथलीट आयोग के पहले भारतीय सदस्य बने।
2023 – ज़िम्बाब्वे ने हैजा के प्रकोप के कारण अपनी राजधानी हरारे में आपातकाल की घोषणा की।
2023 – पृथ्वी का सबसे गर्म दिन , यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार पहली बार वैश्विक औसत सतह का तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2°C (2.06°C) अधिक हुआ।

*17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1900 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।
1960 – अलका साराओगी – कलिकथा भाया बाइपास, शेष कादंबरी की  लेखिका (कन्फर्म नहीं )।

*17 नवंबर को हुए निधन👉*

1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
1962 – राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय सैनिक थे(महावीर चक्र सम्मानित)।
2007 – आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
2008 – डार्विन डेंगदोह पुघ – उत्तर-पूर्वी भारत में मेघालय राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री।
2012 – कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ।
2015 – अशोक सिंघल – हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद के २० वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
2016 – श्रीनिवास कुमार सिन्हा – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
2018 – ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम – एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
2020 – हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर मोहनजी प्रसाद का निधन।
2022 – पंजाब और हरियाणा की प्रसिद्ध अभिनेत्री दलजीत कौर (69) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय कला समीक्षक , कला इतिहासकार और अहमदाबाद के साराभाई फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बृजिंदर नाथ गोस्वामी (90) का निधन हुआ।
2023 – नैशविले के संगीतकार और गीतकार अबे स्टोकलासा (38) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश संगीत रचयिता सोइर्स बॉडली (90) का निधन हुआ।

*17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सदानंद ब्रह्मचारी महाराज पुण्यतिथि – चांदूरबाजार (अमरावती)।
🔅 श्री सोनाजी महाराज यात्रा – सोनाळा (बुलढाणा)।
🔅 पांडुरंग रथयात्रा – धापेवाडा (नागपुर)।
🔅 श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस।
🔅 श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस।
🔅 राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस।
🔅 श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस ( कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है )।
🔅 अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा ‘अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस’।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button