एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

Pyar के बदले मिली भयानक मौतः Pregnant Girlfriend को बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट, कहानी जान उड़ जाएंगे होश

रोहतक : प्यार में धोखा मिलने तक तो ठीक है, लेकिन जब सच्ची मोहब्बत के बदले दर्दनाक मौत मिल जाए, ऐसे प्यार को क्या कहा जाए। एक जालिम बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यही किया है। यह मामला दिल्ली के नांगलोई का है। 20 वर्षीय युवती जो कि 12वीं कक्षा की छात्रा है, वह करवा चौथ के दिन यानी 20 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए हरियाणा के रोहतक जिले पहुंची थी।

देर रात तक भी वह वापस नहीं लौटी, तो इससे परिजनों की चिंता सताने लगी। परिवार वालों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना नांगलोई में दर्ज करवाई। पुलिस ने जब छानबीन की और पूछताछ की तो पता चला कि संजू नाम के युवक ने उन्हें गला घोंटकर मार डाला।

 संजू ने खुद अपना जुर्म कबूल भी कर लिया और कहा कि मैंने अपने गांव के दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को खेत में 4 फीट नीचे दफना दिया। इसके बाद पुलिस की टीम उस लड़के को लेकर खेत में पहुंचे और जमीन को खोदकर शव निकाला गया। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय छात्रा 4 महीने की प्रेग्नेंट थी।

पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक का नाम सलीम है और दूसरे का नाम पंकज है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि सोनी और सलीम काफी समय से प्रेम संबंध में थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगे थे, जिससे लड़की प्रेगनेंट हो गई, इसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन संजू शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button