एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

डायल 112 इंचार्ज ने की खुदकुशी, कुर्सी पर पड़ा था शव, हाथ में थी सर्विस पिस्ताैल

हांसी : हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में आज सुबह ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है। वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज तैनात थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज सिंह मानसिक रूप से परेशान था। रात को उन्होंने खाना भी नहीं खाया था। राज सिंह उमरा गांव में कुलदीप सिंह के मकान की पहली मंजिल पर रहते थे। उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और सिर में गोली मार ली। आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे। राज सिंह के सिर से खून निकल रहा था और उनकी रिवॉल्वर पास ही पड़ी थी। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज सिंह के शव को अस्पताल भिजवा दिया।

Related Articles

Back to top button