राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 10 अक्तूबर 2024

इतिहास की 10 अक्तूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 10 अक्टूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 अक्टूबर 2024*
*गुरुवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 12:33 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 29:41 (अगले दिन सुबह 05:41 तक)
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* वणिज – 12:33 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* अतिगण्ड – 28:36 तक (अगले दिन सुबह 04:36 तक)
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:19
*🌄सूर्यास्त-* 17:56
*🌙चन्द्रोदय-* 13:05
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 13:34 से 15:02
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी 12:33 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , रंग नीला , माँ भद्रकाली अवतार , पर्जन्य/भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 12:33 से , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम , बंगाल) , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन , विघ्नकारक भद्रा 12:32 से 24:20 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष) , सूर्य चित्रा नक्षत्र में 14:06 पर , वर्षायोग , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस , विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय चरखा दिवस (कन्फर्म नहीं) , राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत) , बचत बैंक दिवस (Savings banks Day) (डाक सप्ताह के अन्तर्गत) , मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (54वीं) व मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉आश्विन सुदी अष्टमी 12:08 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , रंग गुलाबी , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें )।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*🙏कालरात्र्यै नमो देव्यै🙏*

*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।*
*लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*
*वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।*
*वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥*
*भावार्थ👉*
_एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 अक्टूबर 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है।  लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है।  जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे।  किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से  कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1720 – फ्रांसीसी सरकार ने नोटों पर हड़ताल की घोषणा की।
1733 – फ्रांस सम्राट ने चार्ल्स VI से युद्ध की घोषणा किया।
1756 – ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
1846 – ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1865 –  जॉन वेल्से हयात ने बिलियर्ड बॉल का पेटेंट हासिल किया।
1868 – क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1893 –  पहली कार नंबर प्लेट पेरिस, फ्रांस में दिखाई दिखाई गयी।
1910 – वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924 – शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1928 – च्ययांग काई-शेक चीन की राष्ट्रीय सरकार के अध्यक्ष बने।
1942 – सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1956 – ग्रीष्मकालीन ओलंपिक मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ।
1963 – जेम्स बॉन्ड की दूसरी फिल्म “रूस से प्यार” को लंदन में परदे पर दिखाया गया।
1964 – टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970 – फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की।
1971 – अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1978 – रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 – सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990 – अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991 – भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992 – दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
1999 – सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2001 – बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 – भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2004 – आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
2005 – एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 – निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2014 – भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
2015 – तुर्की के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।
2019 – 2018 का साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार पौलेंड की लेखिका ओल्गा तोकार्सज़ुक Olga Tokarczuk को , जबकि और 2019 के लिए ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हैंडके Peter Handke को चुना गया ।
2019 – 465 सीटों वाली रोमानिया की संसद में 238 सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री वियोरिका डैन्सिला सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव के समर्थन में मतदान किया।
2019 – रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों के निजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रेल मंत्रालय ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया।
2020 – भारत – केंद्र ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों से निपटने के लिये राज्‍यों को एक नये परामर्श जारी किये।
2020 – फ्रांस में दो छोटे विमानों के टकराने से पांच लोगों की मौत हुई।
2021 – सुनील छेत्री ने 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके महान फुटबॉलर पेले की बराबरी की।
2021 – मध्य रूस में एक विमान दुर्घटना में 16 पैराशूटर मारे गये।
2022 – तीन महीने बाद फिर कीव पर रूस का हमला, यूक्रेन के कई शहरों में पुतिन की सेना ने दागी 75 मिसाइलें , सैकड़ों की मौत।
2022 – राजस्थान के सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बालिकाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – इजराइल का गाजा बॉर्डर पर कब्जा हुआ व अब तक 1500 लड़ाके मारे गए।
2023 – जेएनयू ने तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2023 – महाराष्ट्र स्टेट कैबिनेट ने ‘लेक लड़की योजना’ (प्रिय बेटी योजना) को मंजूरी दी।

*10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 👉*

1731 – प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ था, उन्होंने हाइड्रोजन गैस की खोज की थी।
1899 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
1902 – के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1906 – आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार।
1910 – डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में सेवाएं देते हुए अपनी जान दी।
1912 – डा० राम विलास शर्मा आधुनिक हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि थे।
1923 – शिवराज रामशरण – एक भारतीय वैज्ञानिक थे जिन्हें क्रिस्टलोग्राफी के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता था।
1924 – बलबीर सिंह – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।
1933 – मदन मोहन पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1954 – भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
1956 – गजेन्द्र चौहान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1988 – भारतीय रोवर खिलाड़ी मंजीत सिंह।
1995 – सुतीर्था मुखर्जी एक भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी।

*10 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1964 – गुरु दत्त हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता थे।
1974 – ल्यूडमिला मिखाइलोव्ना पावलिचेंको, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाल सेना में एक सोवियत स्नाइपर थीं।
1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2000 – श्रीलंका के पूर्वप्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके ।
2007 – सोमप्पा रायप्पा बोम्मई – भारतीय राजनीतिज्ञ व कर्नाटक के 11वें मुख्यमंत्री रहे।
2011 – जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह।
2015 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
2021 –  पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डा अब्दुल कादिर खान (85) का निधन हुआ।
2022 – समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (82) का निधन हुआ।
2023 – पद्मश्री से सम्मानित, संस्कृत के विद्वान और ब्रह्मर्षि संस्कृत महाविद्यालय, नडियाद के संस्थापक दहयाभाई शास्त्री (98) कि निधन (तारीख कन्फर्म नहीं)।
2023 – अमेरिकी अभिनेता मार्क गोडार्ड (87) का निधन हुआ।

*10 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय चरखा दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत)।
🔅 बचत बैंक दिवस (Savings banks Day) (डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।
🔅  मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (54वीं)।
🔅 मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button