एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

दवाई लेने गई किशोरी से चिकित्सक ने किया घिनौना काम, जान से मारने की धमकी भी दी

हिसारः शहर के कैमरी मार्ग स्थित क्लीनिक में दवा लेने गई किशोरी के साथ चिकित्सक ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में आजार नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह चौकीदारी करता है। उसकी तीन बेटियां हैं। 15 वर्षीय छोटी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह बीमार थी। इसलिए उसकी पत्नी बेटी को 22 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे कैमरी मार्ग पर उमेद विहार कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक में दवा दिलाने के लिए लेकर गई। चिकित्सक ने कहा कि अभी अस्पताल में भीड़ है, दोपहर बाद आना।

इसके बाद पत्नी काम पर चली गई। दोपहर 12 बजे बेटी अकेली ही क्लीनिक पर चली गई। आरोप है कि चिकित्सक ने बेटी की जांच की और एक कमरे में ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद चिकित्सक के खिलाफ 6 पॉक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button