राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 23 सितम्बर 2024

इतिहास की 23 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*षष्ठी व सप्तमी का श्राद्ध आज*

*इतिहास की 23 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 सितम्बर 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 13:52 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 22:07 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* वणिज – 13:52 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सिद्धि – 27:08 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 06:10
*🌄सूर्यास्त-* 18:15
*🌙चन्द्रोदय-* 10:06
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:37
*🤖राहुकाल-* 07:40 से 09:11
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन बदी षष्ठी 13:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , कपिला षष्ठी , चंद्र षष्ठी व्रत , षष्ठी व सप्तमी का श्राद्ध (दोनों का आज ही) , शक आश्विन मासारंभ , बुध कन्या राशि में 10:11 पर , शुक्र स्वाति नक्षत्र में 25:13 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:51 से 25:15 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 22:08 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:08 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , श्री ज्ञानेश्वरी ग्रंथ जयंती (वारकरी संप्रदाय) , सती जानकी माता पुण्यतिथि – काटोल (नागपूर) , हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस , राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयन्ती , हैफा दिवस (106 वाँ , भारत और इज़राइल) , केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (50वां) , दिन और रात की अवधि एक समान दिवस व अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन बदी सप्तमी 12:41 तक पश्चात् अष्टमी शुरु, अष्टमी का श्राद्ध आज , मध्याष्टमी श्राद्ध , कालाष्टमी , श्री अशोकाष्टमी , श्री महालक्ष्मी व्रत (चन्द्रोदय व्यापिनी) , व्यतीपात पुण्यम् , यमघण्टयोग , जीवित्पुत्रिका (जीउतिया)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न  चोरहार्य  न राजहार्य न*
*भ्रतृभाज्यं न च भारकारि।*
*व्यये कृते वर्धति एव नित्यं*
*विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्।।*
*भावार्थ 👉*
_एक ऐसा धन जिसे न चोर चुराकर ले जा सकता है, न ही राजा छीन सकता है, जिसका न भाइयों में बंटवार हो सकता है, जिसे न संभालना मुश्किल व भारी होता है और जो अधिक खर्च करने पर बढ़ता है, वो विद्या है। यह सभी धनों में से सर्वश्रेष्ठ धन है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 सितम्बर 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में लीन रहोगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग या मुलाकात होने की सम्भावना है। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं व कल के लिए कोई योजना बना सकते हैं। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की या कोई अन्य योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे । सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ लगभग सब कुछ अच्छा होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1739 – रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1803 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
1846 – गॉटफ्रीड गालह ने सहयोगी हाइनरिक के साथ पहली बार दूरबीन से नेप्चून ग्रह को देखा।
1857 – रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ जिसमें 826 लोग मारे गए।
1879 – ऑस्ट्रेलिया पहली बार सिडनी में ट्राम का संचालन किया गया।
1884 – अमेरिका के हर्मन हॉलेरिश ने यांत्रिक गणना मशीन का पेटेंट कराया।
1983 – पाकिस्तान से अबू धाबी जा रहा गल्फ एयर का एक यात्री हवाई जहाज आतंकियों ने उड़ा दिया था। इस धमाके में हवाई जहाज में सवार चालक दल के सात सदस्यों के अलावा सभी 105 यात्री मारे गए थे।
1911 – अर्ल ओविंगटन पहले एयर मेल पायलट बने। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।
1955 – ईरान और तुर्की के बीच एक सैन्य समझौते ‘बगदाद करार’ पर हस्ताक्षर हुए।
1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई।
1970 – अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1974 – भारत – केंद्र सरकार के तकनीकी अंग के रूप में जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम ,1974 के अंतर्गत CPCB को स्थापित किया गया।
1976 – ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए।
1976 – इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नामक यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
1976 – दक्षिण अफ्रीका ने खेलों में देश के प्रतिनिधित्व के लिए बहु-नस्लीय टीमों को मान्यता दी।
1979 – सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1986 – अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
1988 – फिजी के नए संविधान का प्रस्ताव पास किया गया।
1991 – अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1992 – यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
1993 – दक्षिण अफ्रीकी में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।
1995 – इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001 – ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी ।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002 – मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला संस्करण जारी हुआ।
2002 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में आये।
2003 – भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ ।
2004 – हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2018 – सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार सांकेतिक भाषा दिवस मनाया।
2019 – श्री नितिन गडकरी और श्री आर.के. सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
2020 – भारत – एनएचआईडीसीएल ने विश्व की सबसे लंबी हाई-एल्टीट्यूड शिंकुन ला सुरंग पर शीघ्रता से डीपीआर कार्य प्रारंभ किया।
2020 – देश की संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की।
2020 – पहली बार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के ज्योति जोत (पुण्यतिथि की प्रार्थना) को पाकिस्तान में उनके अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब में आयोजित किया गया।
2021 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच “कोयला और खदान” पर पहली संयुक्त कार्य समूह (जेडब्लूजी) की बैठक आयोजित की गयी।
2021 – रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 118 मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) अर्जुन एमके-1ए की आपूर्ति के लिए भारी वाहन कारखाने अवडी, चेन्नई को निर्माण हेतु एक आदेश जारी किया।
2021 –  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2005 के बाद पहली बार वायु गुणवत्ता से संबंधित नये दिशा निर्देश जारी किये।
2021 – सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना ने सभी क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन को अवैध घोषित किया।
2021 –  रोहित शर्मा आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2022 – प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।
2022 – न्यू आष्टी-अहमदनगर की नई रेल लाईन का उद्घाटन और न्यू आष्टी-अहमदनगर डीईएमयू सेवा का शुभारंभ किया गया।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023′ का उद्घाटन किया।
2023 – मध्य सोमाली शहर बेलेडवेने में एक ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 18 लोग मारे गए व 40 से अधिक घायल हुए।
2023 – कनाडा के पहले सिख सीनेट सरबजीत ने इस्तीफा दिया।

*23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1862 – महान देशभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री ।
1903 – यूसुफ़ मेहरअली – स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।
1908 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का बिहार के सिमरिया गांव में जन्म हुआ।
1935 – प्रेम चोपड़ा – हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।
1943 – तनुजा – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।
1951 – प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सक पीआर कृष्णकुमार का जन्म हुआ।
1952 – भारतीय बल्लेबाज अंशुमन दत्ताजीराव गायकवाड का जन्म हुआ था।
1964 – नवनी परिहार हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।

*23 सितंबर को हुए निधन👉*

1860 – जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर।
1863 – स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित भारतीय वीर बदलू सिंह।
1932 – प्रीतिलता वाद्देदार  –  भारतीय स्वतंत्रता संगाम की महान क्रान्तिकारिणी थीं (24 सितम्बर 1932 का भी वर्णन)।
1939 – विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड।
1969 – आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री।
1983 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना – प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1988 – त्रिलोक कपूर एक भारतीय सिनेमा के अभिनेता एवं कपूर परिवार के सदस्य थे।
1992 – कल्याण वैद्यनाथन कुट्टूर सुंदरम – भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
2016 – आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई चर्चित नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार रेवती शरण शर्मा।
2019 – माधव आप्टे एक टेस्ट सीरीज में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज थे।
2020 – रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी(65 साल) का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हुआ।
2020 – थिएटर व्यक्तित्व और बॉलीवुड अभिनेता भूपेश पंड्या का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी अभिनेत्री ऑस्कर विजेता एस्टेले लुईस फ्लेचर (88) का निधन हुआ।
2023 – फ़्राँस्वा ग्लोरिएक्स, फ्लेमिश पियानोवादक, संगीतकार, संगीतज्ञ और शिक्षक, का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक और गीतकार टेरी रॉबर्ट किर्कमैन (83) का निधन हुआ।

*23 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री ज्ञानेश्वरी ग्रंथ जयंती (वारकरी संप्रदाय)।
🔅 सती जानकी माता पुण्यतिथि – काटोल (नागपूर)।
🔅 हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस।
🔅 राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयन्ती।
🔅 हैफा दिवस (106 वाँ , भारत और इज़राइल)।
🔅 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (50वां)।
🔅 दिन और रात की अवधि एक समान दिवस।
🔅 अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button