राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 14 सितम्बर 2024

इतिहास की 14 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

       *राष्ट्रीय हिन्दी दिवस*
*सर्वप्रथम आप सभी को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐*

*इतिहास की 14 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 सितम्बर 2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 20:43 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 20:33 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* वणिज – 09:43 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शोभन – 18:17 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:26
*🌙चन्द्रोदय-* 16:03
*🌛चन्द्रराशि-* मकर दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 09:10 से 10:43
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी एकादशी 20:43 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , जल झूलनी / पद्मा एकादशी व्रत , परिवर्तनी एकादशी , श्री श्याम बाबा जागरण , डोल एकादशी  (मध्यप्रदेश) , श्री विष्णु शृंखलायोग 20:33 से , हरिवासर 27:56 से , बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 06:45 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:33 से सूर्योदय तक ,  सर्वदोषनाशक रवियोग 20:33 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:42 से 20:42 तक , पारशी अर्दिबेहस्त मासारंभ , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (भारत) , विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस 2024 (World First Aid Day 2024 , सितम्बर माह के दूसरे शनिवार को) व विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस ( 13 सितम्बर का भी वर्णन )।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद सुदी द्वादशी 18:14 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी  , श्री कल्कि द्वादशी , श्री वामन द्वादशी व्रत , प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्राणातिपातः स्तैन्यं च*
*परदारानथापि     च ।*
*त्रीणि  पापानि  कायेन*
*सर्वतः परिवर्जयेत् ॥*
अर्थात् 👉
_दूसरों के प्राणनाश करना, चोरी करना और परायी स्त्री से संसर्ग रखना – ये तीन शरीर से होने वाले पाप हैं। इन सबका परित्याग कर देना उचित है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 सितम्बर 2024 , शनिवार*

*सर्वप्रथम आप सभी को राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से आपको थोड़ी थकान हो सकती है लेकिन किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की हल्की सी चिंता रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक होगा व दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे कारोबार में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चो की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। साथ ही अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से आपको काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढेगा । कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके विवाहित जीवन में आ रही परेशानीया समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे, लोगों को किसी अच्छी कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में आप सफल रहेंगे, इससे आपका नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, इससे बच्चे खुश होंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस मामले में वरिष्ठ से आपका सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बडो से कोई सलाह मिल सकती है। करोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आपके मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे अपने प्रेमी को जरूर बताएं इससे सब ठीक हो जायेगा। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1662 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1723 –  ग्रैंड मास्टर एंटोनियो मैनोल डी विलने ने माल्टा में फोर्ट मैनोल का उद्घाटन किया।
1752 – ब्रिटेन ने जूलियन कैलेंडर को छोड़ ग्रेगरी कैलेंडर अपनाया।
1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1803 – ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।
1804 – पहली बार बैलून का प्रयोग विभिन्न हवाओं को पहचान्ने के लिए किया गया। हवा में पायी जाने वाली हल्की गैसों से भरे हुए इस गब्बरे को फ़्रांस के भौतिक व रसायन शास्त्री जोज़फ़ लोसाक ने बनाया था।
1808 – रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध में हराया।
1812 – रुस की राजधानी मॉस्को में जान बूझकर आग लगाए जाने की सबसे भयानक घटना हुई।
1814 – फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।
1829 – एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।
1833 – विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।
1848 – एलेक्जेंडर स्टू अर्ट ने अमेरिका में पहला डिपार्टमेंटल स्टोर शुरू किया।
1891 – एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उस समय की यह हाई स्पीड ट्रेन थी।
1901 –  अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।
1917 – रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।
1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। 1953 से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान लूना-2 चांद पर उतरने वाला पहला यान बना।
1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ईरान, सउदी अरब, इराक़, कुवैत और वेनेज़ोएला ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1960 – अफ्रीकी देश कॉगों में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद पूर देश में हिंसा फैल गई थी।
1964 – वॉल्ट डिज्नी को व्हाइट हाउस पर मेडल आॅफ फ्रीडम दिया गया।
1982 – हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
1972 –  पश्चिम जर्मनी और पोलैंड ने राजनयिक संबंधों पर समझौता किया।
1985 – सोवियत संघ ने 25 ब्रितानी राजनयिक को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश दिया।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गई।
1999 – किरिबाती, नाउरू और टोंगा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण की।
2000 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।
2000 – माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन्‍च किया।
2000 – ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।
2003 – गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला सरकार का तख्ता पलटा।
2003 – जनमत संग्रह के बाद एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2006 – परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति।
2006 – तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।
2006 – विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती।
2007 – जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।
2009 – भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।
2009 – भारत में लिएण्डर पेस व चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।
2016- पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्विट्ज़रलैंड के विलेन्यूवे में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया।
2019 – अमरीका ने अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान में ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा के मारे जाने की पुष्टि की ।
2020 – भारत, चीन को हराकर संयुक्‍त राष्‍ट्र महिला स्थिति आयोग का सदस्‍य बना।
2021 – टाटा स्टील ने जमशेदपुर वर्क्स में भारत का पहला कार्बन कैप्चर प्लांट चालू किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2022 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मिनी बस खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत व 25 घायल हुए। वहीं अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की मौत हुई।
2023 – बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटने से सवार करीब 35 व्यक्ति डूब गए। 20 लोगों को बचा लिया गया। 13 लापता रहे।
2023 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे हंटर बिडेन पर नशीले पदार्थों का उपयोग करते समय बंदूक रखने के आरोप में मुकदमा चलाया गया।
2023 – कृषक अधिकारों पर प्रथम वैश्विक संगोष्ठी (जीएसएफआर) का तकनीकी सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
2023 – भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ओआईएमएल (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर लीगल मेट्रोलॉजी) प्रमाणपत्र जारी करने वाला दुनिया का 13वां देश बना।

*14 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1894 – ज्ञान चंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता थे।
2010 – हज्जाह रंगकायो रसूना सईद – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक प्रचारक थीं।
1914 – गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी)- फ़िल्म निर्देशक।
1921 – मोहन थपलियाल- कथाकर।
1923 – प्रख्यात धाराशास्त्री व् भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म हुआ।
1930 – राजकुमार कोहली- फ़िल्मों के निर्माता।
1932 – दुर्गा भाभी- प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी।
1945 – तथागत राय मेघालय के पूर्व राज्यपाल , इंजीनियर तथा लेखक।
1954 – डॉ. श्रीकांत जिचकर भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज व आज भी वह ‘सबसे शिक्षित भारतीय’ कहलाए जाते हैं।
1957 – गोपी कुमार पोदिला एक भारतीय-अमेरिकी जीवविज्ञानी।
1963 – रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर रहे।
1984 – आयुष्मान खुराना – एक भारतीय अभिनेता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं।
1993 – सजन प्रकाश ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले एक भारतीय तैराक ।

*14 सितंबर को हुए निधन👉*

1868 – आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद का निधन हुआ।
1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।
1911 – रूस के प्रधानमंत्री पीटर स्टोलीपीन की कीव में हत्या कर दी गई।
1947 – कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल- हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध ।
1971 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।
1985 – रामकृष्ण शिंदे – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे।
1992 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।
2008 – राल्फ रसेल- मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान।
2014 – कीरत जोशी एक भारतीय दार्शनिक थे।
2020 – वरिष्ट कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया COVID-19 के कारण का निधन।
2022 – डेविस कप के कप्तान और लिएंडर पेस के मेंटर रहे पूर्व टेनिस खिलाड़ी नरेश कुमार (93) का निधन हुआ।
2023 – आइसलैंडिक फुटबॉल खिलाड़ी बियानी फेलिक्सन (86) का निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर रॉय रूपर (100) का निधन हुआ।
2023 – टोनी पुरस्कार विजेता और बोस्टन स्टेज के पसंदीदा माइकल मैकग्राथ (65) का निधन हुआ।

*14 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (भारत)।
🔅 विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस 2024 (World First Aid Day 2024 , सितम्बर माह के दूसरे शनिवार को)।
🔅 विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस ( 13 सितम्बर का भी वर्णन )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button