राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 13 सितम्बर 2024

इतिहास की 13 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 13 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 सितम्बर 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 22:32 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 21:36 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* तैतिल – 11:09 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सौभाग्य – 20:47 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:28
*🌙चन्द्रोदय-* 15:13
*🌛चन्द्रराशि-* धनु  – 27:24 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:41
*🤖राहुकाल-* 10:43 से 12:16
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद सुदी दशमी 22:32 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , दशावतार व्रत , सुगन्ध धूप दशमी , तेजा दशमी , सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 09:35 पर , वर्षायोग , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , अनन्त व्रत प्रारम्भ (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , मेला श्री तेजाजी महाराज (नागौर , राज. , भाद्रपद शुक्ल दशमी) , मेला श्री रामदेव रोणेचा (जोधपुर , राज.) , खेजड़ली शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय वन शहीद दिवस , विश्व का एकमात्र वृक्ष‌ मेला (जोधपुर के खेजड़ली गांव में) , श्री रामानंद महाराज पुण्यतिथि – पाटणबोरी (यवतमाळ) ,  श्री ब्रह्मानंद लोधी स्मृति दिवस , मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जन्म दिवस व विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस ( 14 सितम्बर का भी वर्णन )।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी एकादशी 20:43 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , जल झूलनी / पद्मा एकादशी व्रत , परिवर्तनी एकादशी , श्री श्याम बाबा जागरण , डोल एकादशी  (मध्यप्रदेश )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्रारभ्यते न खलु विघ्नभयेन नीचैः*
*प्रारभ्य विघ्नविहता विरमन्ति मध्याः।*
*विघ्नैः पुनः पुनरपि प्रतिहन्यमानाः*
*प्रारभ्य चोत्तमजना  न परित्यजन्ति ॥*
*अर्थात् 👉*
_संसार में तीन तरह के मनुष्य होते हैं -१. नीच, २. मध्यम और ३. उत्तम । नीच मनुष्य, विघ्न होने के भय से काम को आरम्भ ही नहीं करते । मध्यम मनुष्य कार्य को आरम्भ तो कर देते हैं, किन्तु विघ्न होते ही उसे बीच में ही छोड़ देते हैं, परन्तु उत्तम मनुष्य जिस काम को आरम्भ कर देते हैं, उसे विघ्न पर विघ्न होने पर भी, पूरा करके ही छोड़ते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 सितम्बर 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी और आपकी भावना भी सहयोग की रहेगी , साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे , जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। घर या कार्यालय में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

922 – लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।
1100 – चॉकलेट का पहली बार इस्तेमाल किया गया। आज के दिन अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट दिवस मनाया जाता है।
1250 – ईसाइयों और मुसलमानों के बीच मन्सूरिया नामक युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध जिसे क्रूसेड के नाम से भी जाना जाता है, मिस्र में हुआ।
1574 – तुर्की की सेना ने ट्यूनिस पर पुन: कब्जा किया।
1658 – इंगलैंड के पहले राष्ट्रपति ओलिवर क्रेमवल का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1743 –  ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया और सावोय-सार्डिनिया वर्म्स की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1751 –  हंगरी के साम्राज्य में काल्व्हारिया बांस्काया स्तिव्निका पूरी हुई।
1759  – अंग्रेजों ने फ्रांसीसी सेना को इब्राहीम के मैदानों पर हरा दिया।
1780 – अमरीका के शिकागो नगर में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया। इसे जॉन बेकबार्ट नामक एक अमरीकी ने बनाया था।
1788 – न्यूयॉर्क शहर अमेरिका की पहली राजधानी बना।
1788 – फिलाडेल्फिया संधि के तहत अमेरिका में पहले राष्ट्रपति चुनाव की तिथि तय हुई।
1791 – फ्रांस के राजा लुई14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।
1834 –  ग्लेनेर अखबार पहली बार जमैका में प्रकाशित हुआ।
1858  – हैम्बर्ग-यूएस जहाज ऑस्ट्रिया आग लगने और डूबने से 471 लोग मारे गए।
1882 – एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1922 – पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
1923 – स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
1929 – लाहौर जेल में भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक जतिन दास की मौत हो गई।
1942 – जर्मन सेना ने स्टेलिनग्राड पर हमला किया।
1947 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948- उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1956 – आईबीएम ने डिस्क स्टोरेज वाला पहला व्यावसायिक कंप्यूटर 305 रेमेक जारी किया।
1968 – अल्बानिया वारसाॅ संधि से अलग हुअा।
1971 – विश्व हॉकी एसोसिएशन का गठन हुआ।
1977 – जनरल मोटर्स द्वारा पहला डीजल ऑटोमोबाइल पेश किया गया।
1979 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1993 – फिलिस्तीनी नेता यासिर अरफात और ईस्राईली प्रधान मंत्री इसहाक़ राबिन के बीच अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में गज्ज़ा अरीहा नामक एक समझौता हुआ।
2000 – भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2001 – ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
2002 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 – सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
2006 – इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 – नेशनल एरोनॉटिक्‍स स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।
2007 – रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्‍वीकार करते हुए केन्‍द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
2007 – संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बनी।
2008 – दिल्ली में तीन स्थानों पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए जिनमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई और लगभग 130 से अधिक घायल हो गए।
2009 – लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।
2009 – चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
2013 – तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफ़ग़ान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हाे गए।
2019 – वियतनाम ने दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा फार्म का उद्घाटन किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश को समर्पित किया।
2021 – पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल ने  गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2022 – दिग्गज ट्विटर के शेयरहोल्डर्स ने 13 सितंबर को 44 बिलियन डॉलर (करीब 3.50 लाख करोड़ रुपए) डील को मंजूरी दी।
2022 – श्री अर्जुन मुंडा ने न्यूजीलैंड की खाद्य सुरक्षा, सीमा शुल्क एवं पूर्व सैनिक मंत्री सुश्री मेका वैटिरी के साथ आधिकारिक बातचीत की।
2023 – सूडान के युद्धग्रस्त दारफुर क्षेत्र में हुए हवाई हमले में लगभग 40 नागरिक मारे गए।
2023 – उत्तर कोरिया – रूस शिखर सम्मेलन रूस के अमूर ओब्लास्ट में वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम में आयोजित किया गया।
2023 – उज्जवला योजना के विस्तार को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – इजरायली सीमा पर अलगाव बाड़ के पास हुए बम विस्फोट में लगभग 5 की मौत व 25 घायल हुए।
2023 – वियतनाम में नौ मंजिला इमारत में आग लगने से 56 लोगों की मौत व 37 घायल हुए।
2023 – राजस्थान के भरतपुर जिले में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत व कम से कम 15 लोग घायल हुए।

*13 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1845 – हैनरी कॉटन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष।
1909 – रे बॉअडन- इंग्लैंड के फुटबॉलर।
1912 – रीटा शॉ- अमेरिकी अभिनेत्री।
1926 – नगेन्द्र बाला – भारत की महिला क्रांतिकारी।
1932 – डॉ प्रभा अत्रे भारत की किराना घराने की प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका।
1939 – भगवत रावत – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार।
1946 – मेजर रामास्वामी परमेस्वरन – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1960 – नल्लारि किरण कुमार रेड्डी – एक भारतीय राजनीतिक नेता है ।
1969 – ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न का जन्म हुआ। पूर्व गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 708 जबकि वनडे में 293 विकेट चटकाए।
1973 – महिमा चौधरी – भारतीय अभिनेत्री ।
1978 – भारती प्रवीण पवार (भारती पवार) – भारतीय स्वास्थ्य मंत्री (संसद सदस्य लोकसभा प्रारंभ 2019)।

*13 सितंबर को हुए निधन👉*

1928 – श्रीधर पाठक – भारत के प्रसिद्ध कवि।
1929 – जतीन्द्रनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
1944 – नूर-उन-निसा इनायत ख़ान भारतीय मूल की ब्रिटिश गुप्तचर थीं, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मित्र देशों के लिए जासूसी की।
1984 – स्वामी ब्रह्मानन्द , भारत के एक परोपकारी, समाजसुधारक, स्वतंत्रता-सेनानी एवं राजनेता थे।
1997 – अंजान – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार, शायर।
2012 – रंगनाथ मिश्रा- भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश।
2015 – कलामण्डलम सत्यभामा, एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर के साथ-साथ भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं।
2017 – पावनी परमेस्वर राव –  भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता थे ।
2019 – 82 साल के उम्र में पूर्व नौकरशाह बी एन युगंधर का निधन।
2020  – डाक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह – भारत के चौदहवीं लोकसभा के सदस्य एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
2021 – पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस (80) का मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ।
2021 – पूर्व भारतीय फुटबॉलर और मोहन बागान के दिग्गज भबानी रॉय (75) का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हुआ।
2022 – केरल के पूर्व मंत्री और जनता दल के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर एन एम जोसेफ (79) का निधन हुआ।
2023 – मोल्दोवन के राष्ट्रपति व सांसद मिर्सिया स्नेगुर (83) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक माणिक भिडे (88) का निधन हुआ।
2023 – फिजी के राजनेता व सांसद तु’उआकिताउ कोकानाटो (78) का निधन हुआ।

*13 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला श्री तेजाजी महाराज (नागौर , राज. , भाद्रपद शुक्ल दशमी)।
🔅 मेला श्री रामदेव रोणेचा (जोधपुर , राज.)।
🔅 खेजड़ली शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय वन शहीद दिवस।
🔅 विश्व का एकमात्र वृक्ष‌ मेला (जोधपुर के खेजड़ली गांव में)।
🔅 श्री रामानंद महाराज पुण्यतिथि – पाटणबोरी (यवतमाळ)।
🔅  श्री ब्रह्मानंद लोधी स्मृति दिवस।
🔅 मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जन्म दिवस।
🔅 विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस ( 14 सितम्बर का भी वर्णन )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button