पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 27 अगस्त 2024
इतिहास की 27 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*श्री गोगाजी नवमी*
*इतिहास की 27 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 अगस्त 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 25:35 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 15:38 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* तैतिल – 13:54 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* हर्शण – 20:30 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:56
*🌄सूर्यास्त-* 18:47
*🌙चन्द्रोदय-* 24:11
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 27:42 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 15:34 से 17:11
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 25:35 तक पश्चात् दशमी शुरु , अगस्त्योदय 19:16 पर , ज्वालामुखी योग 15:38 तक , मंगलागौरी पूजन , श्री गोकुलाष्टमी / नन्दोत्सव (पंचांगभेद से आज भी) , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन), श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी राज.) , जोड़ मेला संत श्री मेलारामजी (गांव – भरोमजारा , नवांशहर – पंजाब) , मेला श्री बंद्राल (कुल्लू) , श्री निकलस महाराज पुण्य तिथि (नागपुर) , श्री दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) जन्म दिवस , श्री दोराब जी टाटा जयन्ती , पार्श्व गायक श्री मुकेश स्मृति दिवस व राज्यों की अक्षय ऊर्जा एजेंसियों का संघ (एरियास) का 10वां स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी दशमी 25:22 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अधरं मधुरं वदनं मधुरं*
*नयनं मधुरं हसितं मधुरं।*
*हृदयं मधुरं गमनं मधुरं*
*मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्।।*
*वसुदेवसुतं देवं*
*कंसचाणूरमर्दनम्।*
*देवकी परमानन्दं*
*कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।।*
*भावार्थ👉*
_श्री मधुरापधिपति का सब कुछ मधुर है। उनके अधर मधुर हैं। मुख मधुर है, नेत्र मधुर हैं, हास्य मधुर है और गति भी अति मधुर है। ऐसे ही कंस और चाणूर का वध करने वाले देवकी के आनंदवर्धन, वासुदेवनन्दन जगद्गुरु श्रीकृष्ण भगवान की मैं वन्दना करता हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 अगस्त 2024 , मंगलवार*
*श्री गोगाजी नवमी*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भी हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1776 – ब्रिटिश सेना ने अमेरिकियों को लांग आइलैंड की लड़ाई में पराजित किया।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1789 – फ्रांस की नेशनल असेंबली ने नागरिक अधिकारों की घोषणा की। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करेंl
1828 – ब्राजील-अर्जेंटीना शांति वार्ता के दौरान उरुग्वे को स्वतंत्रता मिली।
1870 – भारत के पहले मजदूर संगठन श्रमजीवी संघ की स्थापना कलकत्ता में की गई।
1939 – जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1942 – क्यूबा ने जर्मनी, जापान और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1950 – टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
1957 – मलेशिया में संविधान लागू हुआ।
1957 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1958 – नाप तौल की मीट्रिक प्रणाली की शुरूआत हुई।
1962 – नासा ने Mariner 2 स्पेस मिशन लांच किया।
1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1979 – आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1984 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 – नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 – वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 – मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999 – सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
1999 – भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003 – 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2003 – लंबे विवाद के बाद दोनों कोरियाई देशों, उत्तर और दक्षिण कोरिया में पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई।
2004 – वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2008 – झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2009 – बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया।
2013 – उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।
2014 – नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की पहल पर अक्षय ऊर्जा एजेंसियों का संघ (एरियास) की स्थापना की गई।
2019 – सातवां कम्युनिटी रेडियो सम्मेलन नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन में (27 से 29 अगस्त , 2019 तक) प्रारम्भ हुआ।
2019 – श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा द्वारा जैविक दवाओं और दुकानों की तलाश के लिए मोबाइल एप्लीकेशन ‘जन औषधि सुगम’ की शुरुआत की गयी।
2019 – अमेरिकी कंपनी गूगल ने एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के नए संस्करण की घोषणा की, इस नए संस्करण का नाम “एंड्राइड 10” रखा गया व इसका कोडनाम “एंड्राइड क्यू” है।
2019 – भारतीय वायुसेना की शालिजा धामी भारत की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनी।
2020 – को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आभासी तरीके से राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय विश्व उर्दू सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
2020 – तूफान की श्रेणी 4 के अंतर्गत आने वाले हरिकेन लौरा (Hurricane Laura) जिसकी गति 150 मील प्रति घंटा है, के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी लुसियाना में भूस्खलन हुआ।
2020 – रूस ने 59 साल बाद दुनिया के सबसे ताकतवर परमाणु बम विस्फोट का वीडियो जारी किया है। 30 अक्टूबर 1961 को विस्फोट किए गए इस बम को किंग्स ऑफ बॉम्बस कहा जाता है। यह हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 3800 गुना ज्यादा ताकतवर था , यह एक हाइड्रोजन बम था।
2021 – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 11वीं बैठक वर्चुअल रूप से संपन्न हुई।
2022 – जस्टिस उदय उमेश ललित ने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती नदी पर फुट ओवर ब्रिज ‘अटल पुल’ का उद्धाटन किया।
2023 -पश्चिम बंगाल दत्तपुकुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत और 10 से अधिक लोग घायल हुए।
2023 – ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी मीलिट्री विमान सैन्य अभ्यास के दौरान क्रैश होने से 3 सैनिकों की मौत व 12 घायल हुए।
2023 – नीरज चौपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – प्रधानमंत्री ने बी-20 शिखर सम्मेलन भारत 2023 को संबोधित किया।
2023 – मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 (27 अगस्त से 16 सितम्बर, 2023 तक) में भाग लेने के लिए भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी ने प्रस्थान किया।
*27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1859 – टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का मुंबई में जन्म हुआ।
1908 – विश्व के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर के 52 टेस्ट में 29 शतक और 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए।
1957 – नुथलापति वेंकट रमण – भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश।
1972 – भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म हुआ।
1993 – भवानी देवी एक भारतीय तलवारबाज (ओलंपिक एथलीट)।
*27 अगस्त को हुए निधन👉*
1963 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी – खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1976– महान भारतीय गायक मुकेश का अमेरिका में निधन हुआ।
1979 – आयरलैंड में एक निजी नाव पर हुए बम धमाके में ब्रिटेन की महारानी के चचेरे भाई लॉर्ड लुईस माउंटबैटन की हत्या कर दी गई थी।
1979 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वयसराय।
1982 – आनंदमयी मां।
1997 – मगंती अंकीनीडु – तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य (कन्फर्म नहीं)।
1997 – आनन्द सिंह – पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य (कन्फर्म नहीं)।
1997 – पी. अंकीनीडु प्रसाद राव – पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य (कन्फर्म नहीं)।
2006 – ऋषिकेश मुखर्जी, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
2019 – पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का मुंबई में निधन हो गया।
2019 – नौसेना युद्ध के नायक और कीर्ति चक्र से सम्मानित कमांडर नोएल केलमैन का निधन।
2019 – ओडिशा के पूर्व मुख्य सचिव ललाट इंदु परिजा का 89 साल की उम्र में निधन हुआ।
2019 – पंजाब की मुकेरियां विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी का निधन।
2020 – प्रख्यात लोक गायिका अर्चना महंत (72) का निधन हुआ।
2020 – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. आर. लक्ष्मणन (78) का तिरुचि में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक पैट कोरेल्स (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी थोरब्रेड घुड़दौड़ में एक अंग्रेजी हॉल ऑफ फेम प्रशिक्षक जोनाथन ई॰ शेपर्ड (82) का निधन हुआ।
*27 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी राज.)।
🔅 जोड़ मेला संत श्री मेलारामजी (गांव – भरोमजारा , नवांशहर – पंजाब)।
🔅 मेला श्री बंद्राल (कुल्लू)।
🔅 श्री निकलस महाराज पुण्य तिथि (नागपुर)।
🔅 श्री दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) जन्म दिवस।
🔅 श्री दोराब जी टाटा जयन्ती।
🔅 पार्श्व गायक श्री मुकेश स्मृति दिवस।
🔅 राज्यों की अक्षय ऊर्जा एजेंसियों का संघ (एरियास) का 10वां स्थापना दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*