राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 22 अगस्त 2024

इतिहास की 22 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 22 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 अगस्त 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 13:48 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 22:06 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* विष्टि – 13:48 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* धृति – 13:10 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 05:54
*🌄सूर्यास्त-* 18:53
*🌙चन्द्रोदय-* 20:44
*🌛चन्द्रराशि-* मीन दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:38
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद बदी तृतीया 13:48 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , पंचक जारी , कजरी / बूढी / सातुड़ी तीज , तीजड़ी (सिन्धी) , गौ पूजा , संकष्टी श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत , बुध (वक्री) आश्लेषा नक्षत्र कर्क राशि में 06:43 पर , सूर्य सायन कन्या राशि में 20:28 पर , शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 08:00 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 22:06 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 13:47 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:06 से , पंचक जारी , बृहस्पति पूजन , शरद् ऋतु प्रारम्भ , मेला कज्जली तीज प्रारम्भ (बूंदी) , आर्यिका श्री सुधारमति माता जी समाधि (जैन , भाद्रपद कृष्ण तृतीया) , श्री विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर स्मृति दिवस , श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती , श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस , श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस , मद्रास दिवस (385 साल पहले हुए एक समझौते की स्मृति में) व धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्थी 10:41 तक पश्चात् पंचमी शुरु , रक्षा पंचमी (उड़ीसा) , शक भाद्रपद मासारंभ , पंचक 19:54 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*संसारसिन्धुमतिदुस्तरमुत्तितीर्षोर्-*
*नान्यः प्लवो भगवतो पुरुषोत्तमस्य।*
*लीला-कथा-रस-निषेवणमन्तरेण*
*पुंसो   भवेद्विविधदुःखदवार्दितस्य ॥*
-हरिभक्तिविलासः
*भावार्थ👉*
_अनेक प्रकार के दुःखरूपी जंगल की आग से व्याकुल और अत्यंत दुस्तर संसार समुद्र का पार चाहने वाले मनुष्य के लिए पुरुषोत्तम भगवान नारायण की लीला कथाओं के रस के सेवन के अलावा और कोई नाव नहीं है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 अगस्त 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो। आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है।  किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है।  छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है।  लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1320 – दिल्ली के सुल्तान नसीरूद्दीन खुसरो को गाजी मलिक ने हराया।
1627 – फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ।
1639 – दक्षिण भारत के शहर चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) से ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने विस्तार की नींव रखी।
1698 – रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।
1707 –  स्वीडन और प्रशिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
1717 –  स्पेनिश सैनिकों ने सर्दीनिया पर उतारा गया।
1762 – एन. फ्रेंकलिन अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।
1775 –  किंग जॉर्ज III ने खुले विद्रोह में शामिल होने के लिए कॉलोनियों की घोषणा की।
1795 –  राष्ट्रीय संविधान द्वारा वर्ष III के संविधान की पुष्टि की गई।
1798 –  आयरिश विद्रोह की सहायता के लिए फ्रांसीसी सैनिकों काउंटी मायो में किल्कमुमिन में स्थित किया गया।
1817 –  ब्राजील के अररकारा शहर की खोज हुई।
1848 – अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 – इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
1851 – ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।
1865 –  विलियम शेपार्ड को तरल साबुन के लिए पहले अमेरिकी पेटेंट जारी किया गया।
1894 – नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 22 अगस्त को की गई थी।
1910 – जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1914 – ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1921 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई ।
1962 – विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।
1969 – अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत हुई।
1979 – भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने लोकसभा भंग कर राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये साल के अंत तक आम चुनाव कराने का आदेश दिया।
1996 – राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई।
2002 – काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न।
2002 – नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
2007 – मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2008 – मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2010 – चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गया। उनके जमीन के अंदर जिंदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही मिला था।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2012 – सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए।
2012 -केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए ।
2019 – जेएनयू की प्रोफेसर मीता नारायण को ‘पुश्किन पदक- 2019’ से सम्मानित किया गया।
2020 – पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए ।
2021 – बलूचिस्तान में 3 दिन में दूसरा हमला हुआ।
2022 – दक्षिण कोरिया और अमरीका ने अपना सबसे बडा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
2022 – चीन का उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की छह दिन की विवादित यात्रा के बाद वापस लौटा।
2022 – बिम्सटेक के महासचिव तेनजिन लेकफेल चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
2022 – केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने सिल्क मार्क एक्सपो का उद्घान किया।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जोहान्सबर्ग के समर प्लेस में ब्रिक्स राजनेताओं की रिट्रीट बैठक में भाग लिया।
2023 – चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं।
2023 – चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन बनाया।
2023 – भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सहयोग बढ़ाने पर फिलीपींस तटरक्षक बल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सीमा शुल्क समूह की 14वीं बैठक संपन्‍न हुई।
2023 – थाईलैंड की संसद ने तीन महीने की देरी के बाद रियल एस्टेट टाइकून श्रीथा थाविसिन को प्रधानमंत्री चुना।
2023 – उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 14 घंटे बाद केबल कार से आठ लोगों को नाटकीय ढंग से बचाया गया।

*22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1877 – आनन्द कुमार स्वामी – भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
1904 – चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म हुआ।
1915 – सोंभु मित्रा – फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।
1919 – गिरिजाकुमार माथुर – प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
1924 – हरिशंकर परसाई जी का जन्म हुआ।
1934 – इलियास आज़मी – ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1935 – रेवाप्रसाद द्विवेदी संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार।
1955 – तेलुगु फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी ।

*22 अगस्त को हुए निधन👉*

1818 – वॉरेन हेस्टिंग भारत के प्रथम गवर्नर जनरल।
1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1922 – जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1931 – भारतीय संगीत के पुनरूधारक विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर।
1959 – खान बहादुर सैयद सर फ़ज़ल अली – असम और उड़ीसा के राज्यपाल तथा न्यायधीश थे।
1978 – केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
1993 – आर० गुंडू राव – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
2014 – यू. आर. अनंतमूर्ति – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद थे।
2017 – ऋषंग कीशिंग – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
2018 – गुरुदास कामत भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बने।
2021 – सैयद शाहिद हकीम एक भारतीय फुटबॉलर थे।
2022 – फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला (91) का निधन हुआ।
2022 – सोनाली फोगाट (42) हिसार से एक भारतीय टिकटॉक स्टार व भाजपा की सदस्या का निधन हुआ।
2023 – फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी (40) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एथलीट टॉम कोर्टनी (90) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी गायक-गीतकार टोटो कुटुग्नो (80) का निधन हुआ।

*22 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 शरद् ऋतु प्रारम्भ।
🔅 मेला कज्जली तीज प्रारम्भ (बूंदी)।
🔅 आर्यिका श्री सुधारमति माता जी समाधि (जैन , भाद्रपद कृष्ण तृतीया)।
🔅 श्री विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर स्मृति दिवस।
🔅 श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती।
🔅 श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस।
🔅 श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस।
🔅 मद्रास दिवस (385 साल पहले हुए एक समझौते की स्मृति में)।
🔅 धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button