राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 15 अगस्त 2024

इतिहास की 15 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

🇮🇳🎍  *_आपको 78वें भारतीय स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ , लख – लख बधाइयाँ व अमर शहीदों को शत शत नमन।_*  🙏🎍

*इतिहास की 15 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 अगस्त 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-*  श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 10:28 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 12:53 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* गर – 10:28 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वैधृति – 14:58 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 05:50
*🌄सूर्यास्त-* 19:00
*🌙चन्द्रोदय-* 15:33
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 12:53 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 14:03 से 15:42
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण सुदी दशमी 10:28 तक पश्चात् एकादशी शुरु , भारतीय स्वतंत्रता दिवस (78वां) , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , बिछुड़ा , आदित्य पूजन , अश्वत्थ मारुती पूजन , बृहस्पति पूजन , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:53 तक , विघ्नकारक भद्रा 22:07 से , वैधृति पुण्यम् , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , मंगल मृगशिरा नक्षत्र में 28:36 पर , झूलन यात्रा प्रारम्भ (प्रदोषे , कल से भी ) , अक्षयनिधि दशमी (जैन) , सौभाग्य दशमी – कलश दशमी (जैन) , पारसी नववर्ष 1394 प्रारम्भ , पारसी फरवर्दीन मासारम्भ , श्री बाहनपुरे महाराज पुण्य तिथि – मडगांव (वर्धा) , श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें) , योगी श्री अरविन्द जयन्ती , श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस , बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस , द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस व पश्चिम बंगाल दिवस ( कन्फर्म नहीं )।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉श्रावण सुदी एकादशी 09:41 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत ( सभी के लिए )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सर्वेषां  वीराणां  नित्यम्*
*उच्चैः कुर्मो जय-जय-घोषम्।*
*विश्वे विभाति यो जगद्गुरुः*
*जय जयतु जयतु भारतदेशः।।*
★ *शशिपालशर्मा ‘बालमित्र’*
*अर्थात्👉*
_हम सब वीरों की जय-जयकार  का नारा नित्य लगाते हैं। विश्व में जगद्गुरु के नाम से प्रसिद्ध भारत देश की जय हो, जय हो, जय हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 अगस्त 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।  मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन  भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में  उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1519 – पनामा शहर बनाया गया।
1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1848 – डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्यारा पेटेंट कराया गया।
1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।
हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1907 – इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
1914 – पनामा नहर को व्यावसायिक यातायात के लिए औपचारिक रूप से खोला गया।
_1947 – स्वतंत्रता दिवस – भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार बना। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। रक्षा वीरता पुरस्कार – परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।_
1947 – युगवाणी (पत्रिका) – देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका जो आरंभ में एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था और कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू।
1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।
1975 – बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
1979 – फ़रीदाबाद – हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1989 – क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2000 – उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
2004 – लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
2008 – स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
2009 –  जर्मनी के बर्लिन में एथलेटिक्स ओपन का 12 वा विश्व चैंपियनशिप शुरू किया गया।
2019 – हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया।
2019 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ पद के सृजन की व  देश के सभी घरों को पाइप के द्वारा जल उपलब्ध करवाने के लिए “जल जीवन मिशन” की घोषणा की।
2020 – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  शौर्य स्मारक गए पर 37 फुट ऊंची भारत माता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
2020 – महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।
2020 – अमरीका में न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर में पहली बार, भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया।
2021 – अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा, अब काबुल समेत पूरे देश में तालिबान राज हुआ।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की स्थापना की घोषणा की व विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराने की घोषणा की।
2022 – लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नया नारा दिया।
2022 – लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने के लिए पहली बार ‘मेड इन* इंडिया’ तोप का इस्तेमाल हुआ।
2022 – ओला इलेक्ट्रिक ने पहली भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की।
2022 – नाक के रास्ते दिए जाने वाले कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का सफल परीक्षण हुआ (भारत बायोटेक)।
2023 –  राष्ट्रपति मुर्मू ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, इसमें 4 कीर्ति और 11 शौर्य चक्र सहित 52 सेना मेडल शामिल हैं।
2023 – लीबिया में प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 27 लोग मारे गए।
2023 – पोलैंड ने परेड में सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया व ब्राज़ील में राष्ट्रव्यापी ब्लैकआउट हुआ।
2023 – कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जंगल की आग के कारण आपातकाल घोषित किया गया।
2023 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहीउद्दीन यासीन भ्रष्टाचार के चार आरोपों से बरी हुए।
2023 – टाइफून लैन पश्चिमी जापान में पहुंचा।
2023 – मथुरा में इमारत का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत व 12 घायल हुए।

*15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1769 – नेपोलियन बोनापार्ट – फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।
1872 – अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक व आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई।
1912 – उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।
1915 – इस्मत चुग़ताई – भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार ।
1918 – हंस कुमार तिवारी – प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।
1922 – कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा के राजनीतिज्ञ जो १९९८ से २००० तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।
1924 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।
1933 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
1938 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
1947 – राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1949 – मुशीरुल हसन भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।
1956 – बेबी रानी मौर्य जो 26 अगस्त 2018 से उत्तराखण्ड की सातवीं राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थी।
1959 – डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक”- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री ।
1975 – विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।
1975 – के.एम. बीनामोल – भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।
1992 – गुरुराजा पुजारी, जो पी॰ गुरुराजा के नाम से भी जाने जाते हैं, एक भारतीय भारोत्तोलक।

*15 अगस्त को हुए निधन👉*

1886 – रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी – भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है, कन्फर्म कर लें)।
1942 – महादेव देसाई – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।
1994 – कैलाश सांखला एक भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।
2004 – अमरसिंह चौधरी- भारतीय राजनीतिज्ञ ,पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात।
2018 – अजित लक्ष्मण वाडेकर एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2019 – विद्या सिन्हा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।
2019 – मदन मणि दीक्षित एक नेपाली उपन्यासकार और मदन पुरस्कार के विजेता थे।
2019 – वक्कड़ई बीकेश्वरन चंद्रशेखर एक भारतीय क्रिकेटर थे।
2021 – भारत के पूर्व डिफेंडर चिन्मय चटर्जी का कोलकाता में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ।
2021 – गेरहार्ड “गर्ड” मुलर एक जर्मन पेशेवर फुटबॉलर थे।
2022 – अमेरिकी लेखक फ्रेडरिक बचनर (96) का निधन हुआ।
2023 – विश्वविख्यात भारतीय समाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी बिन्देश्वर पाठक (80) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी फुटबॉल कार्यकर्ता लीसेस्टर सिटी के अध्यक्ष जॉन एल्सम (84) का निधन हुआ।
2023 – पेले को टक्कर देने वाले महान भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद हबीब का 74 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी गैरी बार्न्स (83) का निधन हुआ।

*15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री बाहनपुरे महाराज पुण्य तिथि – मडगांव (वर्धा)।
🔅 श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।
🔅 योगी श्री अरविन्द जयन्ती।
🔅 श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस।
🔅 बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस।
🔅 द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।
🔅 पश्चिम बंगाल दिवस ( कन्फर्म नहीं )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button