हरियाणा

यमुनानगर में भीषण गर्मी को देखते हुए अग्निशमन विभाग अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियों को किया रद्द

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही है। आग की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग भी अलर्ट पर आ गया है। जिला यमुनानगर में फायर ब्रिगेड की 38 गाड़ियों को लगाया गया है जो तुरंत आग लगने की...

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही है। आग की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग भी अलर्ट पर आ गया है। जिला यमुनानगर में फायर ब्रिगेड की 38 गाड़ियों को लगाया गया है जो तुरंत आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती है।

फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के चलते फायर कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। मई के महीने में अब तक 150 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई है। सभी जगहों पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत पहुंचे और आग पर काबू पाया।

नरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकतर घटनाएं लोगों की लापरवाही से भी होती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही से बचना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि फायर कर्मचारी दिन-रात जनता की सेवा में लगे हुए हैं। आग लगने की सूचना तुरंत 112 पर दें ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय रहते घटना स्थल पर पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button