एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

JLR भारत में करेगी रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का प्रोडक्शन, कीमतों में होगी इतनी कटौती

JLR इंडिया ने रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के चुनिंदा वेरिएंट की लोकली असेंबल करना शुरू कर दिया है। अब इनका प्रोडक्शन भारत में किया जाएगा। स्थानीय उत्पादन के चलते इन वेरिएंट्स की कीमतों में 22% कटौती होने की उम्मीद है।

स्थानीय रूप से असेंबल किया गया रेंज रोवर 3.0 लीटर पेट्रोल एलडब्ल्यूबी ऑटोबायोग्राफी और 3.0 लीटर डीजल एलडब्ल्यूबी एचएसई ट्रिम्स में उपलब्ध है, इनकी कीमत क्रमशः 2.60 करोड़ रुपये और 2.36 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह सीबीयू एडिशन की तुलना में लगभग 56 लाख रुपये सस्ता है।

​​रेंज रोवर स्पोर्ट का डायनेमिक एसई ट्रिम में 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।  रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट को पुणे में जेएलआर इंडिया के प्लांट में रेंज रोवर इवोक, रेंज रोवर वेलार, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और जगुआर एफ-पेस जैसे अन्य मॉडलों के साथ असेंबल किया जाएगा। लोकली असेंबल होने वाली रेंज रोवर की डिलीवरी 16 अगस्त, 2024 से शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button