हरियाणा

कुरुक्षेत्र पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 4 जून का परिणाम सत्यमेव जयते का परिणाम होगा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुरुक्षेत्र विजय संकल्प रैली में अनाज मंडी में पहुंचे। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस धरा ने असत्य पर सत्य का संदेश दिया व धर्मयुद्ध की भूमि के नाम से कुरुक्षेत्र को जाना जाता है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुरुक्षेत्र विजय संकल्प रैली में अनाज मंडी में पहुंचे। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस धरा ने असत्य पर सत्य का संदेश दिया व धर्मयुद्ध की भूमि के नाम से कुरुक्षेत्र को जाना जाता है। जहां पर धर्म और न्याय के लिए युद्ध लड़ा गया। इसी कड़ी में आगामी 4 जून का परिणाम सत्यमेव जयते का परिणाम होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बेटी और व्यापारी के लिए जो सुरक्षा में रोड़ा बनेगा उसके लिए जेल नहीं जहनुम का रास्ता होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी और अयोध्या की बारी के बाद अब मथुरा की बारी है हमारा प्रयास भी मथुरा की ओर है और उसकी शुरुआत कुरुक्षेत्र से है।उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र का ब्रह्मसरोवर एक धाम बन चुका है मोदी के नेतृत्व में आज भारत बदल रहा है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित है। आज घुसपैठियों घुसपैठ नहीं कर सकते। आज नक्सलवाद की समस्या का समाधान हुआ। आज अगर पटाखा जोर से फटता है तो पाकिस्तान भी सफाई देता है, हम शांति के पक्षधर हैं।

आज भारत मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान अपना अलग राग लापता है। जिन्हें पाकिस्तान जाना है वो पाकिस्तान चले जाएं और जो राग पाकिस्तान का अलापते हैं उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button