हरियाणा

हरियाणा में रिकार्डतोड़ गर्मी…6 जिलों के स्कूलों में छुट्टी, 5 जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट

हरियाणा सहित पूरे देश में इस समय आसमान से आग बरस रही है। प्रदेश के 5 जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिन जिलों में मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी किया है...

डेस्कः हरियाणा सहित पूरे देश में इस समय आसमान से आग बरस रही है। प्रदेश के 5 जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिन जिलों में मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी किया है। उसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इस समय हरियाणा का तापमान करीब 45.5 डिग्री पहुंच गया है। जबकि इन दिनों अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री तक रहता था।

गर्मी को देखते हुए हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर सभी डीसी को स्कूलों में छुट्टी की पावर दे दी है। इस पावर के चलते जिन जिलों में गर्मी अधिक उन जिलों के स्कूलों में डीसी ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। जिसमें हिसार, चरखी दादरी, सिरसा, कैथल, पानीपत, सोनीपत, शामिल है। इन जिलों के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में जिलाधिकारी द्वारा छुट्टी का निर्देश दिया गया है।

इधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान से आने वाली हवाओं ने हालात खराब किए हैं। संभावना है कि आज या कल से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 22 मई तक अभी कोई राहत भी नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अलर्ट किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। इस दौरान हीट वेव यानी लू की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button