हरियाणा

करनाल में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, मनोहर लाल बोले- हजारों लोगों ने दिया आशीर्वाद, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद संजय भाटिया और पूर्व मंत्री विनोद शर्मा पहुंचे।

करनाल: करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद संजय भाटिया और पूर्व मंत्री विनोद शर्मा पहुंचे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लोग पहुंचे हुए थे।

मनोहर लाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि आज इतना प्यार मिला, भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव समारोह में हजारों लोगों ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा और विधानसभा की सीट भाजपा जीतेगी और हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों को जीतेंगे और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएगे।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

वही राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी कोई सीट, कभी कोई सीट, हमेशा बदलते रहते हैं। ये लोगों के लिए कुछ नहीं कर सकते है, हर बार गरीबी हटाओ का नारा देते हर, लेकिन गरीबों के लिए कार्य मोदी जी ने किए है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के लिए विकास के कार्य किए है और जनता ने अपना मन बना लिए है फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

अभय चौटाला के बयान पर किया कटाक्ष

वहीं अभय चौटाला के बयान पर उन्होंने कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस की सेटिंग हो गई है, तभी हल्के उम्मीदवार बीजेपी ने उतारे हैं। इस पर मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में अगर सब दोस्त बन जाए तो कोई ना कोई विकल्प लेकर सब आगे बढ़ जाएंगे, फिर चुनावी लड़ाई लड़ने की जरूरत ही नहीं होगी। हम अपनी पार्टी के उम्मीदवार चुने हैं और बाकी पार्टियों ने अपने।

वही मनोहर लाल ने आज शहीद हुए जवानों पर कहा दुश्मनों के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे हमारे देश के सैनिक डट कर खड़े है। हमारे सैनिक दुश्मनों को जवाब देने के लिए बॉर्डर पर तैनात है।

Related Articles

Back to top button