हरियाणा

हरियाणा में बुजुर्ग महिला की मौत; सड़ चुका था शव, रेंग रहे थे कीड़े, बेटा के घर पहुंचने पर मौत का लगा पता

हरियाणा के पानीपत की थर्मल कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। बीते कई दिनों से उनका बेटा उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था।

पानीपतहरियाणा के पानीपत की थर्मल कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। बीते कई दिनों से उनका बेटा उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बात नहीं हो पाई। जिसके बाद वो बिहार से पानीपत लौटा और लौटने पर देखा कि उसकी मां फर्श पर मृत हालत में पड़ी हुई है।

बता दें कि शव सड़ गया था और पूरे घर में बदबू फैली हुई थी। यहां तक की शव पर कीड़े भी रेंग रहे थे। जिसके बाद उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जन सेवा दल के सदस्य कपिल मल्होत्रा को बुलाया गया। जिनकी टीम ने शव को एम्बुलेंस में रखकर सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।

वहीं थर्मल चौकी इंचार्ज ASI कुलदीप ने बताया कि महिला की पहचान कविता उम्र 64 साल पत्नी लक्ष्मण पांडेय के रूप में हुई है। उसका पैतृक गांव बिहार के सीवान जिले का सिपोली है। महिला का पति थर्मल से रिटायर्ड है। वे पिछले कई सालों से थर्मल कॉलोनी में ही अपने मकान में रहते है। पिछले कई दिनों से बेटा अनूप पांडेय पैतृक गांव में गया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक महिला को सांस की बीमारी थी। जिसका सिविल अस्पताल से इलाज चल रहा था। उसके पैरों में भी इन्फेक्शन था। बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। घर पर कोई नहीं था। इसलिए उसकी देखभाल भी नहीं हो पाई। महिला के सीने पर खाने की प्लेट भी पड़ी हुई थी। शव देखने पर ऐसा लगा कि जैसे महिला खाना खाते वक्त अचानक फर्श पर गिरी गई और उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button