राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 19 अप्रैल 2024

इतिहास की 19 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 19 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 अप्रैल 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 20:07 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 10:57 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज – 06:49 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वृद्धि – 25:44 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 05:51
*🌄सूर्यास्त-* 18:49
*🌙चन्द्रोदय-* 14:54
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 10:43 से 12:20
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 चैत्र सुदी एकादशी 20:07 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , कामदा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्री विष्णु / लक्ष्मीकांत दोलोत्सव , सायं दोलारुढ़ पूजन  , श्री श्यामबाबा जागरण , सूर्य सायन वृष राशि में 19:24 पर , विघ्नकारक भद्रा 06:48 से 20:05 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:57 तक , वक्री बुध पूर्व में उदय 19:02 पर , राजयोग  20:05 से सूर्योदय तक , कुमारयोग /सर्वदोषनाशक रवियोग 10:57 तक , ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ , श्री शम्भुमहादेव यात्रा (शिखर शिंगणापुर) , श्री भाऊ महाराज सालपेकर पुण्य तिथि (नागपुर) , साधु महाराज पुण्य तिथि उमरखेड (पुसद) , चैत्री यात्रा (पंढरपुर) , भगवान श्री सुमतिनाथ जी जन्म – ज्ञान – मोक्ष कल्याणक ( जैन , चैत्र शुक्ल एकादशी ) , अमर शहीद श्री अनन्त लक्ष्मण कन्हेरे शहीदी दिवस , भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975) , विश्व लीवर / यकृत दिवस व BICYCLE DAY._*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र सुदी द्वादशी 22:44 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू, श्री श्यामबाबा द्वादशी , मदन द्वादशी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*गुरुरात्मवतां शास्ता*
*राजा शास्ता दुरात्मनाम्।*
*इह   प्रच्छन्नपापानां*
*शास्ता  वैवस्वतो  यमः।।*
*भावार्थ: 👉*
_आत्मज्ञानियों का शासक गुरू है, दुरात्माओं का शासक राजा है और गुप्तरूप से पाप करने वाले प्राणियों का शासक सूर्य -पुत्र यम है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 अप्रैल 2024 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी और आपकी भावना भी सहयोग की रहेगी , साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे , जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। घर या कार्यालय में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*19 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1770 – कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
1775 – अमेरिकी क्रांति का वास्तविक युद्ध हुआ।
1807 – मिस्र की सेना से भारी पराजय का सामना करने के पश्चात ब्रिटेन की अतिक्रमणकारी सेना इसकंदरिया बंदरगाह से पीछे हटने पर विवश हुई।
1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1910 – हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंटर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
1936 – फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
1950 – श्यामा प्रसाद _मुखर्जी_ केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
1972 – बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।
1977 – सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।
1982 – नासा ने सैली राइड को पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का नाम दिया।
1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
1993 – अमरीकी पुलिस एफबीआई द्वारा डेविडियन मत के अनुयाइयों के मुख्यालय पर किए गए आक्रमण में इस समुदाय के 80 लोग ज़िन्दा जल कर मर गये।
1999 – बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
2001 – बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
2003 – चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2005 – जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।
2006 – प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की।
2008 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया।
2008 – फ़्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए।
2010 – ग्लोबल वॉर्मिंग के सबूत मिलने के बाद नेपाल के पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट के 8 हज़ार मीटर के ऊपर के डेथ ज़ोन की सफाई करेगी. इसी हफ़्ते शुरू होने वाले इस अभूतपूर्व सफाई अभियान में 20 नेपाली पर्वतारोही हिस्सा लेंगे. ‘एक्ट्रीम एवरेस्ट एक्स्पेडिशन 2010’ नामके इस अभियान की अगुवाई एवरेस्ट विशेषज्ञ नामग्याल शेरपा करेंगे।
2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।
2019 – माली के प्रधानमंत्री ने अशांत मोपती क्षेत्र में हिंसा के कारण भारी दबाव को देखते हुए इस्‍तीफा दिया।
2019 – जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर।
2019 – अमेरिकी पत्रकार पर्ल की हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गिरफ्तार।
2020 – गोवा कोरोना मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना।
2021 – भारत और जर्मनी ने ‘समुद्री पर्यावरण में प्रवेश कर रहे प्लास्टिक कचरे की समस्‍या का सामना कर रहे शहरों’ के बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के परसेवेरेंस रोवर के साथ मंगल ग्रह पर पहुंचे इनजेन्यूटी हेलिकॉप्टर ने पहली बार उड़ान भरकर इतिहास रचा।
2022 – अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में दो भीषण बम धमाकों में कम से कम 25 स्‍कूली बच्‍चों के मारे जाने की खबर आयी।
2022 – राजस्थान में झुंझुनूं – उदयपुरवाटी मार्ग पर लीलों की ढाणी के निकट दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हुई।
2022 – भारतीय वायु सेना ने पूर्वी समुद्र तट पर सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2023 – NFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ की जारी रिपोर्ट के अनुसार 142.86 करोड़ की संख्या के साथ भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना।
2023 – भारत की अध्यक्षता में जी20 की 100वीं कृषि प्रमुख वैज्ञानिक (मैक्स) की बैठक का वाराणसी में समापन हुआ।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्यसमूह की दूसरी बैठक गोवा में सम्पन्न हुई।
2023 – इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने मुंबई में ‘इंडिया स्टील 2023’ का उद्घाटन किया।

*19 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1707 – फ़्रांस के लेखक जॉर्ज लुई बोफेन का जन्म हुआ।
1864 – महात्मा हंसराज – पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
1945 – सुरेखा सीकरी हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।
1950 – एच. एस. ब्रह्मा – भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
1956 – मुकेश ऋषि हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1968 – अरशद वारसी – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1977 – अंजू बॉबी जॉर्ज, भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं।

*19 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1728 – कीरत सिंह जू देव, घोषचन्द्र वंशीय नरेश थे।
1882 – चार्ल्स डार्विन – महान् प्रकृतिवादी वैज्ञानिक थे।
1895 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर (70) का देहांत हुआ।
1910 – अनंत लक्ष्मण कन्हेरे – देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक।
1933 – सैयद हसन इमाम – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
1943 – सी. विजय राघवा चारियर – प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
1955 – प्रसिद्ध चिकित्सक और संरक्षणवादी जिम कार्बेट का निधन हुआ।
1970 – ऊर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकार सय्यद इम्तेयाज़ अली ताज का निधन हुआ।
2007 – द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
2014 – बशीर अहमद – लॉलीवुड में बांग्लादेशी पार्श्व गायक थे।
2021  – मराठी फिल्म निर्माता और राइटर सुमित्रा भावे (78) का लंबी बीमारियों के कारण पुणे में निधन हुआ।
2021 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति वाल्टर मोंडले (93) का निधन हुआ।
2022 –  ऑस्ट्रेलियाई फील्ड हॉकी कप्तान सैंड्रा पिसानी (63) का कैंसर से निधन हुआ।
2022 – पूर्व विश्व डार्ट्स चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट माइक ग्रेगरी (65) का निधन  हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड विलकॉक्स (80) का निधन हुआ।

*19 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।
🔅 श्री शम्भुमहादेव यात्रा (शिखर शिंगणापुर)।
🔅 श्री भाऊ महाराज सालपेकर पुण्य तिथि (नागपुर)।
🔅 साधु महाराज पुण्य तिथि उमरखेड (पुसद)।
🔅 चैत्री यात्रा (पंढरपुर)।
🔅 भगवान श्री सुमतिनाथ जी जन्म – ज्ञान – मोक्ष कल्याणक ( जैन , चैत्र शुक्ल एकादशी )।
🔅 अमर शहीद श्री अनन्त लक्ष्मण कन्हेरे शहीदी दिवस।
🔅 भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975)।
🔅 विश्व लीवर / यकृत दिवस।
🔅 BICYCLE DAY.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button