पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 18 अप्रैल 2024
इतिहास की 18 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 18 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 अप्रैल 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 17:33 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 07:57 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* गर – 17:33 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* गण्ड – 24:42 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:52
*🌄सूर्यास्त-* 18:48
*🌙चन्द्रोदय-* 14:00
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 07:57 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:34
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र सुदी दशमी 17:33 तक , श्री धर्मराज दशमी , नवरात्र व्रत का पारण , नवरात्रौत्थापन , ज्वारे विसर्जन , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , श्री साईंबाबा उत्सव समापन (शिरडी) , श्री तात्या टोपे शहीदी दिवस , प्रसिद्ध समाज सुधारक श्री धोंडो केशव कर्वे जयन्ती , अमर शहीद श्री दामोदर हरी चापेकर स्मृति दिवस , स्वतन्त्रता सेनानी श्री बारीन्द्र कुमार घोष स्मृति दिवस व विश्व पुरातत्व ( विरासत /धरोहर ) दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र सुदी एकादशी 20:07 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , कामदा एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यद् वेष्टितशिरा भुङ्क्ते*
*यद् भुङ्क्ते दक्षिणामुखः।*
*सोपानत्कश्च यद् भुङ्क्ते*
*सर्वं विद्यात् तदासुरम् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९०
*अर्थात् 👉*
_जो सिर पर पगड़ी अथवा टोपी रखकर भोजन करता है, जो दक्षिण की ओर मुख करके खाता है तथा जूते पहने भोजन करता है, उसका वह सारा भोजन आसुर समझना चाहिये।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 अप्रैल 2024 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है स्वास्थ्य सुधार होता जाएगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का समय अनुकूल है ।व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश ना करें, क्योंकि धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। परंतु कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, सावधान रहें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। साथ ही किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी समय उचित है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी व्यवसायिक परेशानी हल होगी। परंतु अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आज कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा और मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
इस समय पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। परंतु धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पिछली कुछ कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना आप में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। परंतु इस समय अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1738 – मैड्रिड में रियल अकादमी डे ला हिस्टोरिया की स्थापना की गयी (“रॉयल अकादमी ऑफ़ हिस्ट्री”) ।
1809 – पहली बार 2000 गिनीज डेक के घोड़े की दौड़ इंग्लैंड में हुई।
1835 – लॉर्ड मेलबर्न सर रॉबर्ट पील के स्थान पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने।
1846 – आर.ई.हाउस ने द्वारा टेलीग्राफ टिकर का पेटेंट कराया गया।
1848 – पंजाब में दूसरा आंग्ल-सिख युद्ध समाप्त किया गया।
1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
1902 – डेनमार्क पहला देश बना जिसने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट तकनीक को अपनाया।
1906 – सेन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत हुई।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया और वही से सत्याग्रह की शुरुआत की।
1924 – सिमन एंड शूस्टर की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक प्रकाशित हुई।
1930 – क्रांतिकारी मास्टर दा व इंडियन रिपब्लिकन आर्मी ने चिटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1996 – काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया।
1996 – ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बमबारी की।
2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2002 – 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
2005 – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
2006 – राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
2008 – इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।
2008 – अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया।
2008 – आईपीएल के पहले सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था।
2008 – पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला।
2008 – भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत हुई और 65 घायल हुए।
2014 – माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत हुई।
2019 – भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से होने वाला व्यापार स्थगित किया।
2019 – बजरंग पूनिया ने कुश्ती के 65 किलोग्राम की फ्री स्टाइल रैंकिंग में फिर पहला स्थान हासिल किया।
2020 – अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआइटीए) खेल मंत्रलय के निर्देश पर आजीवन अध्यक्ष, आजीवन उपाध्यक्ष और आजीवन सलाहकार जैसे मानद पदों को खत्म करने पर सहमत हो गया।
2020 – कोविड-19 के संदर्भ में ग्रामीण डाक सेवक सहित सभी डाक कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया।
2021 – पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई में संगठन के तीन कार्यकर्ता मारे गए और कई अन्य जख्मी हुए।
2021 – मिस्र में यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतरी , 11 लोगों की मौत व 90 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – अमेठी में ट्रक और बोलेरो की टक्कर से छह लोगों की मौत व चार की हालत गंभीर हुई।
2022 – रूसी सेना ने यूक्रेन पर एक के बाद एक कई राकेट दागे , मारियोपोल की सड़कों पर लाशें बिछ गयी।
2022 – पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक की हत्या के मामले में 6 को मौत की सजा, 7 को उम्रकैद व शेष 67 अन्य संदिग्धों को दो-दो साल की सजा सुनाई।
2023 – चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई व 71 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
2023 – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शार न्यिमा त्सो सुम नमयिग ल्हाखांग का उद्घाटन किया।
*18 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1621 – गुरु तेग बहादुर, सिखों के नवें गुरु थे(21 अप्रैल 1621 का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1858 – धोंडो केशव कर्वे – आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
1901 – चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।
1916 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1928 – दुलारी – भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
1961 – पूनम ढिल्लों – बालीवुड अभिनेत्री ।
*18 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1859 – तात्या टोपे – वीर पुरुष और ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।
1898 – दामोदर हरी चापेकर – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
1916 – जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर – भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी – एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।
1959 – बारीन्द्र कुमार घोष – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1972 – पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
1978 – प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन हुआ।
1999 – ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस (90) का निधन हुआ।
2003 – सुधाकर पाण्डेय – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
2014 – गुरु धनपाल – एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे जो तमिल सिनेमा के लिए काम करते थे।
2021 – कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में अंपायरिंग कर चुकीं पूर्व महिला अंपायर अनुपमा पंचीमांडा का निधन हुआ।
2021 – असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का लगभग 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2021 – कर्नाटक में जाने-माने कन्नड़ लेखक एवं समालोचक प्रोफेसर गंजम वेंकटसुबैया (107) का निधन हुआ।
2021 – पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत का ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया।
*18 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री साईंबाबा उत्सव समापन (शिरडी)।
🔅 श्री तात्या टोपे शहीदी दिवस।
🔅 प्रसिद्ध समाज सुधारक श्री धोंडो केशव कर्वे जयन्ती।
🔅 अमर शहीद श्री दामोदर हरी चापेकर स्मृति दिवस।
🔅 स्वतन्त्रता सेनानी श्री बारीन्द्र कुमार घोष स्मृति दिवस।
🔅 विश्व पुरातत्व ( विरासत /धरोहर ) दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।