राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 06 अप्रैल 2024

इतिहास की 06 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 06 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 अप्रैल 2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 10:21 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 15:40 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* तैतिल – 10:21 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुभ – 06:14 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:42
*🌙चन्द्रोदय-* 29:03
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 09:14 से 10:48
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र बदी द्वादशी 10:21 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , शनि प्रदोष व्रत, मधुश्रवा त्रयोदशी , रंग तेरस , महावारुणी योग 10:20 से  15:40 तक , वारुणि पर्व , शनि पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में 14:06 पर , पंचक जारी , शब – ए – कद्र (मुस्लिम) , श्री दत्तानंद महाराज पुण्यतिथि (महाराष्ट्र) , श्री योगानंद सरस्वती महाराज की पुण्य तिथि – गुंज (परभणी) , मेला केलादेवी प्रारम्भ ( करौली ) , बुढ़वा मंगल पर्व , भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (45वां) , चौ. देवीलाल पुण्य दिवस , विकास और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस व डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र बदी त्रयोदशी 06:56 तक पश्चात् चतुर्दशी 27:23 तक , चतुर्दशी तिथि का क्षय , मासिक शिवरात्रि व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*एष्टव्या  बहवः  पुत्रा*
*यद्येकोऽपि गयां व्रजेत्।*
*यत्रासौ प्रथितो लोके-*
*ष्वक्षय्यकरणो   वटः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ८८
*अर्थात् 👉*
_‘बहुत-से पुत्र पानेकी अभिलाषा रखनी चाहिये, उनमें से संभवतः कोई एक उस गया तीर्थ की यात्रा करे, जहाँ  लोकविख्यात अक्षयवट विद्यमान है, जो श्राद्ध के फल को अक्षय बनाने वाला है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*06 अप्रैल 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*6 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1580 – 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1606 – राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
1789 – अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
1869 – पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।
1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
1906 – पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1912 – कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रिक स्टार्टर शुरु किया।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980 – भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।
1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
1994 – रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
1998 – गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2008 – केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
2008 – लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये।
2008 – इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
2010 – भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2014 – श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।
2019 – मालदीव में संसद के लिए मतदान हुआ।
2019 – ब्रेग्जिट को लेकर आम सहमति न होने के बावजूद, ब्रिटेन ने अपने पासपोर्ट से ईयू / यूरोपीय यूनियन का नाम हटाया।
2020 – भारत – केंद्र ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए राज्यों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि के तहत अतिरिक्त तीन हज़ार करोड़ रुपये जारी किये।
2020 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद सदस्‍य वेतन, भत्‍ते और पेंशन अधिनियम 1954 में संशोधन के लिए अध्‍यादेश को मंजूरी दी। इसके तहत सांसदों का वेतन एक वर्ष के लिए 30 प्रतिशत कम हो जाएगा (01 अप्रैल से प्रभावी)।
2021 – अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने भारत की विकास दर का अनुमान बढा कर साढे 12 प्रतिशत किया।
2021 – 25-दिन तक चलने वाला-दांडी मार्च कार्यक्रम ’आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
2021 – न्यायमूर्ति श्री नथालपति वेंकट रमण को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
2021 – भारत ने ब्रिक्स के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की पहली बैठक की मेजबानी की।
2022 – राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नीदरलैंड्स की संसद का दौरा किया और प्रधानमंत्री मार्क रट के साथ बैठक भी की।
2022 – क्वांटम टेक्नोलॉजीज पर भारत – इज़राइल द्विपक्षीय कार्यशाला संपन्न हुई।
2022 – भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास बकलोह में संपन्न हुआ।
2023 – भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) के तहत समुद्री चरण कोलंबो में शुरू किया गया।
2023 – भारत की G20 की अध्‍यक्षता के अंतर्गत विकास कार्य समूह (DWG) की दूसरी बैठक केरल के कोट्टायम जिले में कुमारकोम में शुरू हुई।
2023 – पटना में एक के बाद एक 12 सिलेंडर ब्लास्ट हुए , भीषण आग से 100 से ज्यादा झोंपड़ियां जलकर खाक हुई।

*6 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1593 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
1886 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
1929 – प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजनीतिज्ञ।
1931 – सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
1956 – पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
1971 – संजय सूरी – बालीवुड अभिनेता।
1995 – प्रणति नायक – भारतीय जिमनास्टर।

*6 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1929 – महाशय राजपाल – प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।
1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का निधन हुआ।
2001 – चौधरी देवी लाल – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा व महान् स्वतंत्रता सेनानी।
2020 – जाने-माने मलयालम संगीतकार एम.के. अर्जुनन का निधन।
2020 – न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉक एडवर्ड्स का निधन।
2020 – प्रसिद्ध कन्नड़ हास्य अभिनेता ‘बुलेट’ प्रकाश का निधन।
2021 – पद्मश्री से सम्मानित महिला पत्रकार फातिमा जकारिया का निधन हुआ।
2021 – कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री प्रतिमा देवी (88) का निधन हुआ।
2023 – झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो निधन हुआ।

*6 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री दत्तानंद महाराज पुण्यतिथि (महाराष्ट्र)।
🔅 श्री योगानंद सरस्वती महाराज की पुण्य तिथि – गुंज (परभणी)।
🔅 मेला केलादेवी प्रारम्भ ( करौली )।
🔅 बुढ़वा मंगल पर्व।
🔅 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (45वां)।
🔅 चौ. देवीलाल पुण्य दिवस।
🔅 विकास और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस।
🔅 डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button