Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक और पुल धराशायी, 2.7 करोड़ की लागत से बन रहा था; ढलाई के दौरान हुआ हादसा

बिहार के गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरने से हड़कंप मच गया है. सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा आरसीसी पुल ढलाई के दौरान अचानक धाराशायी हो गया. करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं, डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
डीएम ने खुद घटना स्थल के लिए जांच करने निकले हैं. उन्होंने कहा कि इंजीनियर और कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई होगी, ताकि फिर पुल गिरने की घटना दोहराई ना जा सके. गंगवा गांव में 29 मीटर लंबा पुल 2 करोड़ 7 लाख 21 हजार 281 रुपये की लागत से बापूधाम कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जा रहा था. शुरूआती जांच के आधार पर एक इंजीनियर सहित तीन को निलंबित कर दिया गया है.
कैसे गिरा पुल?
ढलाई के दौरान स्लैब का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे मौक पर काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी फैल गई. सूचना मिलते ही प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं डीएम ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है. डीएम ने कहां कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस हादसे के बाद पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं लोगों की मानें तो घटिया निर्माण सामाग्री लगाने के कारण निर्माणाधीन पुल हुआ ध्वस्त हुआ है. लोगों का कहना है कि अभी गिर गया यह भी अच्छा है. शुरू होने के बाद गिरता तो न जानें कितने लोगों की जान चली जाती.
वहीं ग्रामीणों नेकंस्ट्रक्शन कंपनी और संबंधित डिपार्टमेंट के अधिकारियों की क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड पक्का करने में भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. घटना के बाद एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी और एक इंजीनियरिंग टीम तुरंत साइट पर पहुंची और गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
कंस्ट्रक्शन का काम फिलहाल रोक दिया गया है. जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा कि डिटेल्ड टेक्निकल असेसमेंट पूरा होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना से आक्रोश है.




