हरियाणा
Anil Vij Health Update: अनिल विज का हाल जानने अम्बाला पहुंचे अभय चौटाला और कृष्णपाल गुर्जर, समर्थकों का लगा जमावड़ा

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।
वहीं दोपहर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में जुटने की कामना की। उधर दिनभर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए प्रदेश से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा उनके प्रशंसक, विभिन्न संगठनों से लोग उनके आवास पर पहुंचे।




