हरियाणा

Haryana University News: हरियाणा के यूनिवर्सिटी प्राध्यापकों को मिलेगी जॉब सिक्योरिटी, विधानसभा में मंत्री महीपाल ढांडा का बड़ा आश्वासन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदा आधार पर नियुक्त प्राध्यापकों को भी जाब सिक्योरिटी प्रदान की जाएगी। विधानसभा में सोनीपत के भाजपा विधायक निखिल मदान तथा रोहतक के कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने शुक्रवार को यह मुद्दा उठाया।

निखिल मदान ने पूछा कि क्या सरकार अन्य विभागों की तरह विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदात्मक प्राध्यापकों के लिए सेवा सुरक्षा विधेयक का प्रारूप तैयार कर रही है। इसके अलावा उन्होंने राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत विस्तार प्राध्यापकों की तर्ज पर विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों को जाब सिक्योरिटी प्रदान करने पर सरकार से जाब मांगा।

उच्चतर शिक्षा मंत्री महीपाल दांडा ने करय कि यह मामला सरकार के विचाराधीन है। इस संबंध में कमेटी द्वारा ड्राफ्ट पालिसी तैयार की जा रही है, जिसमें सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। इस मामले में कानूनी प्रविधानों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। रोहतक के विधायक बीची बत्रा ने कहा कि सरकार इस संबंध में अधिसूचना जारी करने में देरी क्यों कर रही है। पहले कई विभागों में कर्मचारियों को जाब सिक्योरिटी प्रदान की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button