Suspicious Death: 8 महीने पहले हुई थी शादी, मौत के बाद ससुराल वालों ने दफनाया; अब पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव

बिहार के पटना के दीघा इलाके से दहेज प्रताड़ना का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके शव को दफना दिया गया था. परिजनों ने महिला के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए महिला के शव को दो दिन बाद कब्र से निकलवाया है.
अक्सर समाज में दहेज रूपी दानव हंसते-खेलते घर को उजाड़ देते हैं. वहीं एक बार फिर दहेज प्रताड़ना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाले मामला दीघा से सामने आया है. एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रशासन की मौजूदगी में कब्र खोदकर महिला का शव बाहर निकाला है.
परिजनों ने पुलिस को दी थी शिकायत
परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद हरकत में आई पुलिस ने यह कदम उठाया ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके. हैरानी की बात यह है कि जिस पति ने उम्र भर साथ निभाने की कसम खाई थी. पुलिस ने मृतक महिला के पति को हत्या और प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, मृतका के परिजनों को 26 फरवरी 2026 को व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला, जिसमें मृतका के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही थी.
दो दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष द्वारा दफनाए गए शव को दो दिन बाद कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा है. वहीं इस मामले में मृतका के पति मोहम्मद तौफीक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, तौफीक ने तीन शादियां की थीं, जिनमें आसमा खातून उनकी दूसरी पत्नी थीं. मृतका के पटना सिटी खांचेकला निवासी मामा मो. ऐनुल हक के बयान पर पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.




