उत्तर प्रदेश
UP Employees Good News: होली से पहले आएगी सैलरी और मिलेंगी 4 दिन की छुट्टी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

साल 2026 के होली के त्योहार के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छुट्टी और सैलरी को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले ही दिया जाना चाहिए. सीएम ने कहा कि आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पहले ही दिया जाना सुनिश्चित करें.
सीएम योगी ने कहा कि इसको लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शनिवार दिनांक 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित किया गया. सभी कर्मचारियों को 3 मार्च का अवकाश मिलेगा. यहां पर होली की छुट्टी 2,3,4 मार्च रहेगी. सीएम ने कहा कि आज से 5 दिन वाले कार्यालय 5 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय मुख्य्मंत्री ने ऐलान किया.




