जानकारी के अनुसार गांव मानहेरू स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर नकल के दो मामले दर्ज हुए। इसके अलावा अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में ग्रामर आसान आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए जबकि पैसेज पोर्शन में कुछ विद्यार्थी उलझे दिखाई दिए।
दोपहर 3:30 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षार्थी बाहर निकले तो अधिकांश ने पेपर को अच्छा बताया। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर काफी आसान था। एक-दो प्रश्नों में ही दिक्कत आई, बाकी सभी प्रश्न सरल थे और अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
सिख विद्यार्थियों को कृपाण और विवाहित छात्राओं को मंगलसूत्र की अनुमति
उच्च न्यायालय के निर्णयों की अनुपालना में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं के दौरान सिख विद्यार्थियों को कृपाण और विवाहित महिला विद्यार्थियों को मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दी गई है। जिलाधीश ने पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, जिला नगर आयुक्त, नगराधीश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तथा समस्त परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशानुसार सिख विद्यार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षाओं में बैठने वाले सिख छात्रों को 9 इंच (22.86 सेमी) से अधिक कुल लंबाई तथा 6 इंच (15.24 सेमी) से अधिक ब्लेड लंबाई वाले कृपाण धारण करने और ले जाने की अनुमति दी गई है।
परीक्षा के लिए मैंने समय सारिणी बनाकर तैयारी की थी। पूरा प्रश्न पत्र तैयारी के अनुरूप ही आया था। ग्रामर के सभी प्रश्न भी पाठ्यक्रम से ही थे। इसलिए मुझे अच्छे अंकों से पास होने की उम्मीद है।
मेरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा अच्छी हुई है। पैसेज को छोड़कर पूरा प्रश्न पत्र तैयारी के अनुरूप था। इस परीक्षा में मुझे अच्छे अंकों से पास होने की पूरी उम्मीद है।
अंग्रेजी विषय की परीक्षा में ग्रामर काफी आसान थी। अन्य प्रश्न भी तैयार किए गए पाठ्यक्रम से ही आए थे। मेरा पूरा पेपर अच्छे ढंग से हुआ है।
परीक्षा के लिए मैंने कक्षाओं के आरंभ से ही अच्छी तैयारी की थी। परिणामस्वरूप मेरा पूरा पेपर सही हुआ। कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर नहीं था। इसलिए मुझे बेहतर अंक प्राप्त होने की उम्मीद है।