राष्ट्रीय

भरतपुर पुलिस शर्मसार: आधी रात थाने में लड़की ले आए 2 सिपाही, वीडियो वायरल होने के बाद मंचा हड़कंप

राजस्थान के भरतपुर के भुसावर थाने के दो पुलिसकर्मी 23 फरवरी की रात थाने में लड़की को लेकर आए. इसका एक युवक ने वीडियो बना लिया. यह वीडियो सामने आने के बाद एसपी दिगंत आनंद ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इसके बारे में लड़की के परिजनों को भी पता लग गया, लेकिन उन्होंने बदनामी के कारण कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई.

2 कांस्टेबल थाने में लाए लड़की

वीडियो बनाने वाले युवक ने बताया कि 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे एक बाइक मेरे घर के पास आकर रुकी. बाइक पर दो युवक थे. दोनों युवकों ने बाइक पर एक लड़की को बैठाया और उसे अपने साथ ले गए. युवक ने बाइक का पीछा किया. बाइक भुसावर पुलिस थाने के अंदर आ गई. थाने में पूछताछ करने पर पता कि बाइक पर सोनू और परमवीर नाम के कांस्टेबल थे.

 

युवक से मोबाइल छीनकर की मारपीट

दोनों कांस्टेबल भुसावर थाने पर ही तैनात हैं. दोनों कांस्टेबल ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की थी. लड़की के परिजनों को इसका पता लगा तो वह भी थाने पहुंचे और लड़की को थाने से ले गए. युवक ने जब वीडियो बनाया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक से मोबाइल छीन लिया और उसे जब्त कर लिया. पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ मारपीट भी की.

दोनों कांस्टेबल किए गए सस्पेंड

वहीं यह मामला सामने आने के बाद एसपी दिगंत आनंद ने दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया. साथ ही इस मामले की जांच एडिशनल एसपी को दी है. एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि भुसावर थाने पर तैनात कांस्टेबल सोनू और परमवीर के खिलाफ दुराचरण का मामला सामने आया था. पुलिस सेवा में इस तरह के व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है. इसलिए दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. विभागीय जांच के बाद रिपोर्ट आने पर ही दोनों पर फैसला किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button