हरियाणा

फरीदाबाद: सिरोही की पहाड़ियों पर थार से स्टंट पड़ा भारी, 100 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, नाबालिग की मौत

फरीदाबाद : फ़रीदाबाद जिले में स्टंट के चक्कर में नाबालिग की जान चली गई। बता दें कि फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही के पहाड़ पर स्टंट करते समय थार 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी स्टंट के दौरान गलत गियर लगने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में 15 वर्षीय सोहन की मौत हो गई, जबकि विकास (20) और हेमंत (16) घायल हो गए। घायलों का इलाज धौज के अलफलाह अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया है।

Related Articles

Back to top button