मनोरंजन

Happy Birthday Bhagyashree: 57 की उम्र में भी दिखती हैं ‘मैंने प्यार किया’ जैसी यंग, जानें क्यों ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

 साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से लाखों दिलों को धड़काने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री आज भी वैसी ही नजर आती हैं जैसी वो अपनी पहली फिल्म में थीं. साल बदलते गए, दशक बदलते गए, सिनेमा बदल गया, लेकिन भाग्यश्री बिल्कुल नहीं बदलीं. आज भी उनकी मासूमियत और खूबसूरती बरकरार हैं.

1 / 7
भाग्यश्री का जन्म विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन और राजलक्ष्मी पटवर्धन के घर 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था. आज एक्ट्रेस अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं.

2 / 7
मैंने प्यार किया से सलमान खान के अपोजिट ब्लॉकबस्टर डेब्यू करने वाली भाग्यश्री ने अपने 37 साल के करियर में डेढ़ दर्जन फिल्में भी नहीं की हैं. हालांकि वो अब भी एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं और अपनी फैमिली के साथ एक खुशहाल लाइफ जी रहीं हैं.

3 / 7
भाग्यश्री ने 37 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उस वक्त अभिनेत्री हिमालय दासानी के साथ रिश्ते में थीं. इसी साल एक्ट्रेस ने हिमालय से शादी रचा ली थी और धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने लगी थीं.

4 / 7
भाग्यश्री और हिमालय ने शादी के बाद दो बच्चों का वेलकम किया था. कपल की एक बेटी अवंतिका दासानी और एक बेटा अभिमन्यु दासानी हैं. मां की तरह ही दोनों ने एक्टिंग फील्ड में काम किया है.

5 / 7
शुरुआती सालों में कुछ फिल्में करने के बाद लंबे वक्त तक भाग्यश्री सिनेमा से दूर रहीं.  लेकिन साल 1997 में कन्नड़ सिनेमा से वापसी की थी. हालिया कुछ सालों की बात करें तो उन्हें राधे श्याम, थलाइवी और किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा गया है.

6 / 7
भाग्यश्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 26 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अक्सर वो अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए पोस्ट करती हैं. जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं.

7 / 7

Related Articles

Back to top button