हरियाणा

यमुनानगर: दबंगई की हद! रात के अंधेरे में JCB से उखाड़ दी घर की नींव, पीड़ित का 3.5 लाख का नुकसान

यमुनानगर : यमुनानगर के छछरौली में मांडखेड़ी रोड पर एक मकान के फाउंडेशन का काम चल रहा था लेकिन रात को एक दबंग व्यक्ति ने पूरी नींव को उखाड़ दिया जिससे पीड़ित को करीब साढे तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने कमलदीप नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि रात के अंधेरे में उसने जेसीबी से मेरा भारी नुकसान किया है क्योंकि वह मेरा प्लॉट कब्जाना चाहता है।

आरोप है कि कमलदीप नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने जेसीबी मशीन से पीड़ित के बन रहे घर के फाउंडेशन को उखड़वा दिया। घटना देर रात की बात है, जब आस-पास सन्नाटा था और मजदूर मौके परमौजूद नहीं था। पीड़ित मिथिलेश का कहना है कि उसने खून-पसीने की कमाई से करीब साढ़े तीन लाख रुपये लगाकर घर की नींव डलवाई थी। लेकिन दबंगई दिखाते हुए आरोपी ने सब कुछ मिनटों में तबाह कर दिया। जब पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आरोपी जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कानून का डर खत्म हो चुका है? सीसीटीवी कैमरों में जेसीबी का आना-जाना भी कैद हुआ है, जिससे पूरे घटनाक्रम के सबूत सामने आ सकते हैं। पीड़ित ने छछरौली थाने में कमलदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि कमलदीप उसकी जमीन और प्लॉट पर जबरन कब्जा करना चाहता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है। क्या एक गरीब मजदूर को न्याय मिलेगा या दबंगई यूं ही चलती रहेगी?

Related Articles

Back to top button