Life Style

बदलते मौसम में बार-बार होते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, कोसों दूर रहेंगे सर्दी-जुकाम और बुखार

हेल्दी खानपान किसी भी मौसम में आपको स्वस्थ बनाए रखने में हेल्पफुल रहता है, क्योंकि पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को ताकत देते हैं यानी रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं. अब सर्दी भले ही कम हो गई है, लेकिन दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंडी हवा की वजह से जुकाम-खांसी, हल्का बुखार होना, बॉडी में थकान महसूस होना जैसी समस्याएं होना काफी आम है. ऐसे मौसम में कुछ लोग ज्यादा बीमार होते हैं, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी वीक होती है. इस आर्टिकल में जानेंगे 5 ऐसे फूड्स के बारे में जो सर्दी-जुकाम, खराश, खांसी, हल्के बुखार में आराम तो दिलाते ही हैं. इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं.

डाइट को बैलेंस रखने से न सिर्फ आप वेट को कंट्रोल में रखकर फिट दिखाई देते हैं, बल्कि अंदरूनी रूप से भी हेल्दी रहने में मदद मिलती है. पोषण की कमी होने पर बदलते मौसम का असर शरीर पर ज्यादा होता ही है. कई बार न्यूट्रिएंट्स की ज्यादा कमी होने से स्थिति गंभीर भी हो जाती है. फिलहाल हम बात कर लेते हैं ऐसे फूड्स की जो आपको बदलते मौसम में हेल्दी रखने में मदद करेंगे.

हल्दी है फायदेमंद

बदलते मौसम में खुद को हेल्दी रखना है तो आपको हल्दी को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. सबसे बढ़िया तरीका है कि आप कच्ची हल्दा का छोटा सा टुकड़ा क्रश करके दूध में डालें और फिर इसे उबाल लें. इसे रोजाना रात को सोने से पहले पिएं. इससे जुकाम में भी आराम मिलेगा और इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है. पबमेड में हल्दी को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है, जिसें इसके गुणों से लेकर कई फायदों के बारे में भी बताया गया है.

अदरक-नींबू की चाय

सर्दी-जुकाम, गले की खराश से राहत के लिए अदरक और नींबू की चाय पीना चाहिए. ये आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करेगी. अदरक में जिंजरोल पाया जाता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है तो वहीं नींबू विटामिन सी का सोर्स है, इसलिए ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. इस चाय को पीने से मॉर्निंग सिकनेस में भी राहत मिलती है और सूजन में भी आराम होता है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, अदरक के सेवन से जी मितलाने से राहत दिलाने से लेकर वेट लॉस, हाई ब्लड शुगर मैनेज, डाइजेशन इंप्रूव करना, पीरियड्स के दर्द में राहत, इंफेक्शन से बचाव जैसे फायदे हो सकते हैं.

तुलसी है गुणों से भरपूर

इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर त्वचा की हेल्थ सुधारने, जुकाम, खांसी, बुखार में राहत पाने के लिए तुलसी एक बेहतरीन नेचुरल हर्ब है. आयुर्वेद में इसे कई गुणों से भरपूर बताया गया है. आप सुबह खाली पेट तुलसी की 4 पत्तियां गुनगुने पानी के साथ निगल सकते हैं या फिर तुलसी की चाय बनाकर पीना भी फायदेमंद रहता है.

लहसुन का करें सेवन

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करनी हो या फिर बदलते मौसम की समस्याओं जैसे जुकाम-खांसी में राहत पानी हो लहसुन का सेवन फायदेमंद रहता है. आप सुबह में 1 या दो लहसुन की कच्ची कलियां चबाकर खा सकते हैं. इसमें एलिसिन नाम का एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है जो कई तरह से सेहत को फायदे पहुंचाता है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, मेडिसिनल प्रॉप्रटीज से भरपूर लहसुन कोल्ड में फायदा दिलाता है, क्योंकि ये एंटीवायरल प्रॉपर्टीज से भरपूर है. इसके अलावा भी इसके ढेरों फायदे हैं.

काली मिर्च का सेवन फायदेमंद

मसालों का राजा के नाम से मशहूर काली मिर्च भी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज से भरपूर होती है. इसे भी आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, जिससे खराश, खांसी, शरीर के दर्द, जुकाम जैसी समस्याओं में आराम मिलता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. आप इसे चाय में डालकर ले सकते हैं या फिर हल्दी वाले दूध में ही थोड़ी सी काली मिर्च डाल लेनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button