हरियाणा

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी; अलीगढ़ बुलाकर ठगे हजारों रुपये

फरीदाबाद : नूंह दंगे के आरोपी बिट्टू बजरंगी के साथ शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी के रिश्तेदार व अन्य लोगों ने 7 सितम्बर-2025 को उन्हें मंदिर में शादी कराने के लिए यू.पी. के अलीगढ़ बुलाया और कई बार में करीब 33 हजार रुपए ठग लिए।

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने कपड़े खरीदने व अन्य खर्च के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपए की मांग भी की थी। शिकायत मिलने के बाद सारन थाना की पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय इंक्लेव निवासी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने पुलिस को बताया कि बंटी नामक व्यक्ति उनके पड़ोस के जानकार का रिश्तेदार है। उन्होंने बंटी से पारिवारिक परिस्थिति के चलते शादी करने की ईच्छा जाहिर की और योग्य लड़की ढूंढ़ने को कहा। बंटी ने महिला का फोटो बिट्टू के मोबाइल पर भेजा जिसे बिट्टू ने पसंद कर बात आगे बढ़ाने को कहा। इसके बाद बंटी ने रानी नामक एक महिला से मुलाकात करवाई।

महिला ने उसे 3 बार अलीगढ़ बुलाया। साथ ही एक लड़की से उनकी शादी का रिश्ता तय करवाया। इस बाबत बंटी और उसके साथी प्रदीप ने उनसे करीब 30 हजार रुपए ले लिए। आरोप है कि वह तय समय पर सारी तैयारियों के साथ अलीगढ़ स्थित बताए गए मंदिर पर पहुंचे लेकिन वहां शादी करने के लिए न तो लड़की पहुंची और न ही पैसे लेने वाले बंटी, प्रदीप आदि आए। पुलिस ने बुधवार रात मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button