उत्तर प्रदेश

तीन बार भागी, चौथी बार पकड़ी गई तो पति ने जो किया… जानकर दंग रह जाएंगे आप!

सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों के बनने और बिगड़ने की कहानियां अक्सर सामने आती रहती हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार किया, बल्कि खुद कोतवाली पहुंचकर उसे उसके प्रेमी के साथ विदा भी किया.

कहानी मुजफ्फरनगर की रहने वाली 23 वर्षीय सोनी और बागपत के 21 वर्षीय हरीश की है. सोनी की शादी तीन साल पहले सहारनपुर के पीरू नामक युवक से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं. करीब एक साल पहले सोनी की मुलाकात फेसबुक के जरिए अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले हरीश से हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं.

जिद के आगे झुक गया पति

सोनी का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वह पहले भी तीन बार अपना घर छोड़कर हरीश के पास बागपत आ चुकी थी. हर बार उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया जाता था, लेकिन इस बार वह आर-पार की लड़ाई के मूड में थी. जब सोनी फिर से बागपत पहुंची और वापस जाने से इनकार कर दिया, तो मामला बागपत कोतवाली तक जा पहुंचा. सूचना मिलते ही सोनी का पति पीरू और उसके मायके वाले भी कोतवाली पहुंच गए.

 

हाईवोल्टेज ड्रामा और पति का फैसला

पुलिस की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली. परिजनों ने बच्चों की दुहाई दी, सामाजिक लोक-लाज का हवाला दिया, लेकिन सोनी टस से मस नहीं हुई. उसने साफ कह दिया कि वह रहेगी तो सिर्फ हरीश के साथ. अंततः पत्नी की जिद के आगे हार मानकर पति पीरू ने बड़ा दिल दिखाया. उसने सार्वजनिक रूप से सोनी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी.

 

पुलिस ने दोनों के बालिग होने और स्वेच्छा से साथ रहने के लिखित बयान दर्ज किए. इसके बाद शाम को कस्बे के एक मंदिर में सोनी और हरीश ने विधि-विधान से शादी कर ली. इस अनोखी विदाई और शादी की चर्चा अब पूरे बागपत और सोशल मीडिया पर जोरों पर है.

Related Articles

Back to top button