हरियाणा
हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई: फतेहाबाद पब्लिक हेल्थ एक्सियन बलविंद्र नैन सस्पेंड, पंचकूला हेडक्वार्टर अटैच

फतेहाबाद : सरकार की ओर से फतेहाबाद के पब्लिक हैल्थ के एक्सियन बलविंद्र नैन को सस्पेंड कर दिया गया है। इसे लेकर आज बुधवार को पब्लिक हैल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा सरकार कमीशनर की ओर से पत्र जारी हुआ है। ऐसे में उनको हैडक्वार्टर अटैच कर दिया है। सस्पेंशन पीरियड दौरान उनका हैडक्वार्टर पंचकूला फिक्स किया गया है।
बलविंद्र नैन के पास सिरसा के एक्सियन का भी अतिरिक्त कार्यभार है। एक्सियन बलविन्द्र की इससे पहले हिसार में भी पोस्टिंग रही है। अगस्त 2025 में उनके पास सिरसा का अतिरिक्त चार्ज आया था और सप्ताह में 2 से 3 दिन आते थे। उनके पास फतेहाबाद का ऑफिशियल चार्ज था।




