हरियाणा

चरखी दादरी: सिंचाई विभाग के गिरदावर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्तौल से छत पर दी जान; जांच में जुटी पुलिस

चरखी दादरी: चरखी दादरी में किराए के मकान में रह रहे झज्जर जिला निवासी सेवानिवृत्त सैनिक एवं वर्तमान में सिंचाई विभाग में कार्यरत रविंद्र (41) ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस, एफएसएल, सीआइए टीमें मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से पिस्तौल व एक खाली खोल बरामद किया है और मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि झज्जर जिले के खाचरौली निवासी रविंद्र चरखी दादरी में सिंचाई विभाग में बतौर गिरदावर कार्यरत था और हरीनगर में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार देर रात उसने छत पर बने कमरे में खुद को गोली मार ली। मृतक के बेटे ने फोन कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल में शवगृह में रखवाया।

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सिटी पुलिस थाना के कार्यवाहक एसएचओ एसआइ जीतराम ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान दर्ज किए गए हैं जिसमें उसने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल मामले में इतफाकिया मौत की कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button