हरियाणा: इनेलो मनाएगी ‘बुजुर्ग विजय दिवस’, अभय चौटाला बोले- प्रदर्शन के डर से सरकार ने बहाल की पेंशन और एरियर

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा समस्त बुजुर्गों खातों इनेलो प्रमुख अभय के में पेंशन डालने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (इनेलो) ने सिंह चौटाला। जागरण 20 फरवरी को पंचकूला में बुजुर्ग विजय दिवस मनाने की घोषणा की है। इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने करीब 10 दिन पहले घोषणा की थी कि पात्र लोगों की पेंशन काटने के विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। अभय चौटाला ने दावा किया कि सरकार ने इस प्रदर्शन से पहले ही वंचित बुजुर्गों के खातों में पेंशन डाल दी और तीन महीने के रुके हुए 600-600 रुपये का एरियर भी भेज दिया है। यह इनेलो की जीत है, जिसे बुजुर्ग विजय दिवस के रूप में बदल दिया गया है।
चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बुढ़ापा सम्मान पेंशन काटने के खिलाफ हमारी अपील पर पूरे हरियाणा से बुजुर्ग लामबंद हुए। उन लोगों ने इनेलो पार्टी के प्रदर्शन में आने के लिए वीडियो तक डाल दिए थे। हम विधानसभा में मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि जब आपने कहा था कि एक लाख पांच हजार बुजुर्गों की मौत हो चुकी है, इसलिए उनकी पेंशन बंद हो गई है, लेकिन अब पेंशन शुरू कर दी गई है तो यह कैसे खातों में डाली गई है।
रिटायर्ड आइएएस अधिकारी अशोक खेमका के विरुद्ध जांच जारी रखे जाने संबंधी याचिका से जुड़े सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि खेमका ने एसीएस रहते हुए कुछ लोगों की भर्ती की थी, जो खर्ची की भर्ती थी। अभय चौटाला ने कहा कि चूंकि यह भर्ती बिना किसी नियम के की गईं थी, इसलिए हाई कोर्ट ने सरकार से इस पर जवाब मांगा है। राज्य सरकार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। सरकार अपने आपको और खेमका को बचाने के लिए चुप हो गई। हम विधानसभा में यह मुद्दा उठाएंगे। स्कूलों की मान्यता से जुड़े सवाल पर चौटाला ने कहा कि किसी की मान्यता रद नहीं की जाएगी। सरकार का काम है कि वह शिक्षा विभाग के माध्यम से धनराशि इकट्ठा कराएगी और उन्हें छूट दे दी जाएगी। ऐसा पहले भी कई बार किया जा चुका है। इनेलो प्रमुख ने आरोप लगाया कि राज्य में कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के रिश्तेदार कालोनाइजर बने हुए हैं।




