हरियाणा

बहादुरगढ़: गुरुग्राम जा रही महिला बैंककर्मी की गला रेतकर हत्या, पति के साथ कार में थी सवार; जांच में जुटी पुलिस

हांसी  : हांसी की एक महिला बैंककर्मी की बहादुरगढ़ में देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका गुरुग्राम में काम करती थी। घटना के समय वह अपने पति अंशुल के साथ कार से गुरुग्राम जा रही थी।

जानकारी के अनुसार पति गुरुग्राम में सीए का काम करता है और पत्नी भी वहीं बैंक में नौकरी करती थी। दोनों की पिछले साल सितंबर में अरेंज मैरिज हुई थी। रविवार रात करीब 7 बजे दोनों अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे, तभी कुछ घंटों बाद रास्ते में वारदात हुई। पति ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को कॉल कर दी।  हालांकि मौके पर पुलिस अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि हत्या किसने की।

HDFC बैंक में काम करती थी मृतका

हांसी की रहने वाली महिला बैंककर्मी रविवार रात अपने पति अंशुल के साथ गुरुग्राम जा रही थी। तभी बादली में हुई वारदात में उसकी हत्या कर दी गई। उसकी पहचान महक के रूप में हुई है। वो एचडीएफसी बैंक में काम करती थी। वो तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। महक और उसका पति 14 फरवरी को हिसार आए थे। गुरुग्राम में पति और खुद की जॉब के कारण वो बीती रात 7 बजे वहां के लिए गाड़ी में निकली। इसके कुछ घंटों बाद ही 11 बजे पति ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया।

बता दें कि पति अंशुल हिसार के सेक्टर 14 का रहने वाला है। उसी के पिता रमेश धवन ने ही रात को लड़की के घर फोन कर बताया था कि हादसा हो गया। पिता हिसार की क्लॉथ मार्केट में अकाउंटेंट का काम करते हैं। वहीं लड़की के पिता कृष्ण कथूरिया, हांसी की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button