मनोरंजन

इंजीनियरिंग की डिग्री छोड़ बॉलीवुड में चमके ये 6 सितारे: कृति सेनन से लेकर कार्तिक आर्यन तक, लिस्ट देख रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने बहुत कम पढ़ाई की है. जबकि कई सेलेब्स बेहद पढ़े-लिखे हैं. कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. लेकिन, आगे जाकर वो सिनेमा की दुनिया में आ गए और काफी नाम कमाया. इस लिस्ट में कई मशहूर नाम शामिल हैं. आइए सभी पर एक नजर डालते हैं.

1 / 7
एक्ट्रेस कृति सेनन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था. लेकिन, इंजीनियरिंग छोड़कर वो मॉडलिंग में आ गई थीं. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 की तेलुगु फिल्म 'नेनोक्काडाइन' से हुई थी.

एक्ट्रेस कृति सेनन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक किया था. लेकिन, इंजीनियरिंग छोड़कर वो मॉडलिंग में आ गई थीं. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 की तेलुगु फिल्म ‘नेनोक्काडाइन’ से हुई थी.

2 / 7
'कहो ना प्यार है' से डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्टिंग में आने से पहले वो बायोटेक इंजीनियर थीं. उन्होंने बतौर इकोनॉमिक एनालिस्ट काम भी किया था.

‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्टिंग में आने से पहले वो बायोटेक इंजीनियर थीं. उन्होंने बतौर इकोनॉमिक एनालिस्ट काम भी किया था.

3 / 7
इन दिनों अपनी अपकमिंग कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' को लेकर सुर्खियों में चल रही तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में आने से पहले बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी की थी. लेकिन, एक्टिंग के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी.

इन दिनों अपनी अपकमिंग कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में चल रही तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में आने से पहले बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी की थी. लेकिन, एक्टिंग के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी.

4 / 7
मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी. फिल्मी दुनिया में आने से पहले वो एक विदेशी आर्किटेक्चरल फर्म में काम करते थे.

मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी. फिल्मी दुनिया में आने से पहले वो एक विदेशी आर्किटेक्चरल फर्म में काम करते थे.

5 / 7
बेहतरीन एक्टर आर माधवन भी इंजीनियर रह चुके हैं. हाल ही में माधवन रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे. माधवन ने कभी ब्रिटिश रॉयल सेना में भी काम किया था.

बेहतरीन एक्टर आर माधवन भी इंजीनियर रह चुके हैं. हाल ही में माधवन रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे. माधवन ने कभी ब्रिटिश रॉयल सेना में भी काम किया था.

6 / 7
कार्तिक आर्यन के पेरेंट्स और उनकी बहन डाक्टर हैं, जबकि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. हालांकि इसी बीच वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भी स्ट्रगल कर रहे थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

कार्तिक आर्यन के पेरेंट्स और उनकी बहन डाक्टर हैं, जबकि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. हालांकि इसी बीच वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भी स्ट्रगल कर रहे थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

7 / 7

Related Articles

Back to top button