मुख्य अतिथि शिवरतन गुप्ता ने कहा कि स्पर्धा की कोई सीमा नहीं होती। इसमें भाग लेना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। भागीदारी से आत्मविश्वास, अनुभव और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय आयोजन छात्रों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को सशक्त मंच प्रदान करते हैं। आज शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने आदर्श महिला महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों एवं शिक्षक वर्ग का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास के लिए प्रतियोगिताओं में भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इससे समय प्रबंधन, अनुशासन, टीम स्पिरिट और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के संयुक्त सचिव पवन केडिया, कमलेश चौधरी, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अर्पणा बत्रा, नीरू चावला, डॉ. रिंकू अग्रवाल मौजूद रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रहे ये प्रतिभागी
टीआईटी कॉलेज भिवानी ने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी जीती। काव्य सुरभि प्रतियोगिता के अंग्रेजी साहित्य वर्ग में केएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन भिवानी की छात्रा मोनिका प्रथम, सत् जिंदा कल्याण कॉलेज कलानौर की छात्रा खुशी द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा प्रिसा तृतीय रहीं। हिंदी साहित्य वर्ग में आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा रविना प्रथम, राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज भिवानी की छात्रा प्रियंका द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा राधिका तृतीय रहीं। संस्कृत साहित्य वर्ग में सीबीएलयू की छात्रा सलोनी प्रथम, टीआईटी कॉलेज भिवानी की छात्रा रिद्धी द्वितीय और वैश्य कॉलेज भिवानी के छात्र सिद्धार्थ तृतीय रहे। युवा संवाद प्रतियोगिता में राजीव गांधी कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा साक्षी ने प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी की छात्रा चांदनी ने द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की छात्रा वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजुअल आइडिया प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा यशिका गोयल प्रथम, द टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल साइंस भिवानी की छात्रा निधि द्वितीय और एमएनएस गवर्नमेंट कॉलेज भिवानी की छात्रा अक्षित सांगवान तृतीय रहीं।
बुल एंड बियर क्विज प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की हिमांशु व राशि अग्रवाल प्रथम, वैश्य कॉलेज भिवानी के राहुल कौशिक व भाविष्य द्वितीय तथा गवर्नमेंट कॉलेज हांसी की वंदना व सानिया तृतीय रहीं। सुर माला प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की स्वाती नंदा प्रथम, राजीव गांधी महिला गवर्नमेंट कॉलेज की दीप्ति वर्मा द्वितीय और एनआरएस रोहतक के आशीष तृतीय रहे। रंगों की बोली प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की ज्योति व विनय प्रथम, आदर्श महिला महाविद्यालय की पिंकी व खुशबु द्वितीय तथा टीआईटी कॉलेज की राखी व हिमांशी तृतीय रहीं। क्रिएटिव कुकिंग प्रतियोगिता में टीआईटी भिवानी की श्रेया व लविसा प्रथम, केएम कॉलेज की प्रियंका व मधु द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय की सिमरन व काजल तृतीय रहीं। मॉडल मेकिंग तालमेल में आदर्श महिला महाविद्यालय की हिमानी व तनु प्रथम, आदर्श महिला महाविद्यालय की पियुशी शर्मा व आयुषी द्वितीय और एमएनएस की इशिका व प्रीति तृतीय रहीं।