हरियाणा

गुड़गांव में भीषण आग: शीतला माता रोड पर प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल जलकर खाक, धमाकों से दहला इलाका

गुड़गांव : सेक्टर-5 के निकट शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार की अलसुबह भीषण आग लग गई। शादियों के सीजन के चलते हॉल में टेंट सजावट और लाइटिंग की गई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद गैस सिलेंडर या इलेक्ट्रिकल उपकरणों में ब्लास्ट जोरदार धमाके भी सुने गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं सेक्टर पांच थाना पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

दरअसल, सेक्टर-5 थाना एरिया के शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल है। जिसमें बीती रात को शादी का समारोह आयोजित हुआ था। शादी का कार्यक्रम रात में समाप्त हो चुका था। ऐसे में सुबह करीब सवा तीन बजे अचानक आग लग गई। हॉल में टेंट सजावट और लाइटिंग के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हॉल के आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया। आग की लपटें काफी ऊंची उठती दिखाई दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाडिय़ां और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार चार घंटे तक जुटे रहे। सिविल डिफेंस के इंचार्ज मोहित शर्मा ने बताया घटना की सूचना सुबह 3.30 बजे के आसपास मिली। हमारी टीमों ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद जोरदार धमाके भी सुने गए, संभवत: गैस सिलेंडर या इलेक्ट्रिकल उपकरणों में ब्लास्ट हुए हैं। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि सात बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। जांच के बाद आग की सटीक वजह और नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
फोटो-२९-गुरुग्राम में शीतला माता रोड पर प्रकाश वाटिका में लगी आग।

Related Articles

Back to top button