मनोरंजन

O Romeo: शाहिद कपूर ने ठुकराईं ये 5 सुपरहिट फिल्में, जिनमें रॉकस्टार और रांझणा भी शामिल; लिस्ट देख रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. उनकी ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसमें उनका एक्शन अवतार देखने को मिला है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.

1 / 7
अपने 23 सालों के करियर में शाहिद कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं, कई शानदार किरदार निभाएं हैं. हालांकि, उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है. 'ओ रोमियो' की चर्चा के बीच आज बात पांच ऐसी फिल्मों की, जिन्हें शाहिद ने रिजेक्ट कर दिया था. उनकी ठुकराई एक फिल्म में रणबीर कपूर भी दिखे थे.

अपने 23 सालों के करियर में शाहिद कपूर ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं, कई शानदार किरदार निभाएं हैं. हालांकि, उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है. ‘ओ रोमियो’ की चर्चा के बीच आज बात पांच ऐसी फिल्मों की, जिन्हें शाहिद ने रिजेक्ट कर दिया था. उनकी ठुकराई एक फिल्म में रणबीर कपूर भी दिखे थे.

2 / 7
बैंग बैंग- रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2014 में आई 'बैंग बैंग' के लिए ऋतिक रोशन से पहले शाहिद कपूर को अप्रोच किया गया था. हालांकि, उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था, क्योंकि शाहिद को विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में काम करना था. 'हैदर' में उनके काम को काफी सराहा गया था.

बैंग बैंग- रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2014 में आई ‘बैंग बैंग’ के लिए ऋतिक रोशन से पहले शाहिद कपूर को अप्रोच किया गया था. हालांकि, उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था, क्योंकि शाहिद को विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ में काम करना था. ‘हैदर’ में उनके काम को काफी सराहा गया था.

3 / 7
रांझणा- लिस्ट में एक नाम डायरेक्ट आनंद एल राय की फिल्म 'रांझणा' का भी है, जिसमें धनुष और सोनम कपूर थे. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म धनुष से पहले शाहिद को ऑफर हुई थी. पर उन्होंने मना कर दिया था. उनके रिजेक्ट करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई थी.

रांझणा- लिस्ट में एक नाम डायरेक्ट आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझणा’ का भी है, जिसमें धनुष और सोनम कपूर थे. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म धनुष से पहले शाहिद को ऑफर हुई थी. पर उन्होंने मना कर दिया था. उनके रिजेक्ट करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई थी.

4 / 7
रॉकस्टार- अगला नाम है 2011 की फिल्म 'रॉकस्टार' का, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर ने पहली बार फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था. बताया जाता है कि इम्तियाज ने शाहिद को 'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' का ऑफर एक साथ दिया था. हालांकि, उन्होंने रॉकस्टार के लिए मना कर दिया था.

रॉकस्टार- अगला नाम है 2011 की फिल्म ‘रॉकस्टार’ का, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर ने पहली बार फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था. बताया जाता है कि इम्तियाज ने शाहिद को ‘जब वी मेट’ और ‘रॉकस्टार’ का ऑफर एक साथ दिया था. हालांकि, उन्होंने रॉकस्टार के लिए मना कर दिया था.

5 / 7
रंग दे बसंती- लिस्ट में एक नाम 'रंग दे बसंती' का भी है. इस फिल्म में सिद्धार्थ ने जो रोल प्ले किया था, उसका ऑफर पहले शाहिद को मिला था. शाहिद को किरदार पसंद भी आया था, लेकिन वो इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे. ऐसे में उन्हें मना करना पड़ा था.

रंग दे बसंती- लिस्ट में एक नाम ‘रंग दे बसंती’ का भी है. इस फिल्म में सिद्धार्थ ने जो रोल प्ले किया था, उसका ऑफर पहले शाहिद को मिला था. शाहिद को किरदार पसंद भी आया था, लेकिन वो इस फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे. ऐसे में उन्हें मना करना पड़ा था.

6 / 7
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा- आखिरी नाम है 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' का, जिसमें अक्षय कुमार और इमरान खान अहम रोल में दिखे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान वाले रोल के लिए मेकर्स ने पहले शाहिद को अप्रोच किया था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा- आखिरी नाम है ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ का, जिसमें अक्षय कुमार और इमरान खान अहम रोल में दिखे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान वाले रोल के लिए मेकर्स ने पहले शाहिद को अप्रोच किया था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

7 / 7

Related Articles

Back to top button