मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की बेटी और पत्नी, एक ही फिल्म में श्रीदेवी ने निभाया था दोनों रोल; जानें इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम

एक ही फिल्म में एक्टर का डबल या उससे ज्यादा रोल में दिखना बेहद आम बात है. सालों से फिल्मों में यह होता आया है और आगे भी होता रहेगा. वैसे मलयालम एक्टर जॉनसन जॉर्ज के नाम एक ही फिल्म में 45 अलग-अलग रोल करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. लेकिन आज हम उस एक्ट्रेस की बात करेंगे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया. जब वो स्क्रीन पर आती थीं, तो दूसरों पर नजर जा ही नहीं पाती थी. वैसे यह एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं हैं, पर उनकी यादगार फिल्में मौजूद हैं, जिसके जरिए फैन्स कभी भी उनके जबरदस्त अभिनय को देख सकते हैं. जिस एक्ट्रेस की यहां बात हो रही हैं, वो अमिताभ बच्चन के साथ धूम मचा चुकी हैं. एक फिल्म में एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन की बेटी और पत्नी दोनों का ही रोल किया था. जानिए किस एक्ट्रेस और किस फिल्म की यहां बात हो रही है.

दरअसल इस फिल्म को 1992 में रिलीज किया गया था. जबकि, मुकुल एस आनंद ने इसे डायरेक्ट किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा और किरण कुमार भी अहम रोल में दिखे थे. जबकि, यह श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन का तीसरा कोलैबोरेशन था, जिसमें वो 1984 की ‘इंकलाब’ और ‘आखिरी रास्ता’ के बाद दिखाई दिए थे. बताते चलें कि अफगानिस्तान और भारत के बैकग्राउंड पर बेस्ड फिल्म बादशाह खान की कहानी थी, जो एक अफगान योद्धा है और अपनी प्रेमिका बेनजीर के पिता की हत्या का बदला लेने के लिए भारत आता है.

अमिताभ की बेटी-पत्नी बनीं ये एक्ट्रेस

अमिताभ बच्चन की यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, वो है- ‘खुदा गवाह’. फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. दरअसल यह पिक्चर 5.7 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. और खुदा गवाह उस समय की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक थी. वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद फिल्म को काफी तारीफ मिली थी. जो उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. साथ ही फिल्म में पहली बार सराउंड साउंड का इस्तेमाल हुआ था. जिसने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था. इसमें श्रीदेवी ने डबल रोल किया था, पहला-बेनजीर और दूसरा- मेहंदी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल में यह 10 हफ्ते तक इस फिल्म का शो हाउसफुल चला था.

दरअसल इस फिल्म ने दुनियाभर से 17.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. दरअसल इस फिल्म को बाद में तेलुगु में डब किया गया था. साथ ही यह फिल्म अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है. फिल्म ‘खुदा गवाह’ को 38वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 9 नॉमिनेशन मिले थे, जबकि फाइनल डे पर फिल्म 4 अवॉर्ड जीती थी.

Related Articles

Back to top button